📅 Wednesday, 04 November 2026 | 02:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,800 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

📅 11 January 2024, 11:00 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
Amet News : पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट : Amet News : 

स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि नूतन प्रकाश  जोशी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी आमेट नरेंद्र सिंह चुंडावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ राम अवतार मीणा थे. शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि पांच दिवसीय वरिष्ठ अध्यापक प्रशिक्षण शिविर में दक्ष प्रशिक्षक ब्रज मोहन बैरवा, विजय सिंह सोलंकी, पुखराज प्रजापत विद्यालय आधारित आंकलन व शैक्षिक गुणवत्ता के उन्नयन आदि विषयों पर प्रशिक्षण देंगे.

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ने शिक्षकों को विद्यालय विकास में शैक्षिक व भौतिक उन्नति पर विशेष ध्यान ध्यान देने पर बल‌ दिया. सीबीईओ नरेंद्र सिंह चुण्डावत ने समग्र शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की महत्ता प्रतिपादित की. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें