📅 Saturday, 19 September 2026 | 05:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,670 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ उज्जैन: 22°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

Amet News : ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालु ने की 21 लाख रुपये का चढ़ावा

📅 28 April 2026, 12:33 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालु ने की 21 लाख रुपये का चढ़ावा
Amet News : ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालु ने की 21 लाख रुपये का चढ़ावा

आमेट.

तहसील स्थित मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक एवं प्राचीन समीपवर्ती तीर्थस्थल ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ी घोषणा सामने आई है, जहां एक श्रद्धालु ने 21 लाख रुपये का चढ़ावा घोषित कर धार्मिक आस्था का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है.

ट्रस्ट के सचिव भैरुलाल कुमावत के अनुसार, आमेट तहसील के घोसुंडी निवासी रोशनलाल पिता नाथुलाल पिलोदिया कुमावत ने मंदिर निर्माण के लिए इक्कीस लाख रुपये की घोषणा करते हुए चढ़ावे की रसीद प्राप्त की. रोशनलाल ने पूर्व में भी ग्यारह लाख रुपये की घोषणा की थी, जिसकी राशि उन्होंने किस्तों में जमा कर दी है. इसके बाद 27 अप्रैल 2026, सोमवार को पुनः दस लाख रुपये की घोषणा की गई, जिससे कुल राशि इक्कीस लाख रुपये हो गई.

इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव भैरुलाल कुमावत, व्यवस्थापक कैलाश सैन और किसनलाल कुमावत ने रोशनलाल पिलोदिया का साफा पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान और स्वागत किया. समारोह के दौरान भैरुनाथ जी से उनके लिए सदैव आशीर्वाद बनाए रखने और हर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की गई.

कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज मुंबई के अध्यक्ष सोहनलाल पिलोदिया सहित वेणीराम, गणेशलाल, बंशीलाल कुमावत, भोपा गोपीलाल भील, पुजारी विनोद कुमार, धर्मेश सरगरा, रोशनलाल प्रजापत, धर्मेश सुथार और भंवरलाल भील सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे.

ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण के लिए की गई, यह घोषणा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में मंदिर विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है.

घोसुंडी निवासी रोशनलाल पिलोदिया ने मंदिर विकास के लिए समर्पित की राशि, ट्रस्ट पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें