📅 Thursday, 08 October 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,100 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet news : आईडाणा में कुएं मे मिली लाश

📅 22 April 2024, 12:44 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : आईडाणा में कुएं मे मिली लाश
Amet news : आईडाणा में कुएं मे मिली लाश

आमेट. 

पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आईडाणा में कुएं से 5 दिन पुरानी सडी गली लाश को राजसमंद रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया. जिसको सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया गया.

आमेट थाना के एएसआई प्रताप सिंह रावत ने बताया की फोन पर सूचना मिली कि आईडाणा के महेंद्र सिंह राव के खेत पर कुएं के पास में चप्पल एवं मिराज तंबाकू की पुड़िया पड़ी हुई है. इस पर खेत मालिक को शंका हुई तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कुएं का पानी खाली किया एवं राजसमंद रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया. इस पर 5 दिन पुरानी सडी गली अवस्था में लाश बरामद हुई.

जिसको आमेट सीएचसी लाकर परिजनों से मुलाकात कर मौके पर परिजनों को बुलाया गया एवं जिसकी पहचान केलवा थाना के ग्राम करेड़ा निवासी नारायण लाल पिता चमना भील उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई. मृतक के पिता ने बताया कि नारायण लाल 5 दिन पूर्व घर से मजदूरी करने निकला था. परंतु वापस घर नहीं आया. मृतक नारायण लाल के पांच संतान है. जिसमें से तीन लड़के व दो लड़कियां हैं. परिवार जनो ने बताया कि नारायण लाल शराब पीने का आदी था. कुएं में गिरने की घटना का कोई पता नहीं चला है. परिजनों द्वारा पुलिस थाने में दी गई, प्राथमिकी पर पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है.

● M. Ajnabee. Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें