Amet News : बोहरा समाज ने हर्षोल्लास से साथ मनाया ईद उल फितर का त्योहार
📅 31 March 2025, 12:21 AM
•
✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
आमेट. बौहरा समाज द्वारा सोमवार को नगर में ईद उल फितर का त्यौहार बडे हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के बोहरवाडी स्थित मस्जिद में अमिल साहब यूसुफ जूजर भाई सूरत वालें ने सुबह सामुहिक नमाज अदा करवाई।
और देश में खुशहाली एवं अमन चैन,शांति की दुआ कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। ईद को लेकर समुदाय में ख़ासा उत्साह भी देखा गया।
इस दौरान मंसूर भाई बोहरा, हक्कीमुद्दीन बोहरा, साजिद भाई, सैफुद्दीन बोहरा, ताहिर अली, बोहरा, शब्बीर बोहरा, नूरुद्दीन बोहरा, कादिर बोहरा, हातिम भाई सहित बोहरा समाज के सभी लोग मौजूद थे।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया