Friday, 10 April 2026

आमेट

Amet News : शिक्षा व स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम, मयंक जीनगर की पहल से शौचालय निर्माण कार्य संपन्न

M. Ajnabee, Kishan paliwal
Amet News : शिक्षा व स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम, मयंक जीनगर की पहल से शौचालय निर्माण कार्य संपन्न
Amet News : शिक्षा व स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम, मयंक जीनगर की पहल से शौचालय निर्माण कार्य संपन्न

आमेट. आमेट ब्लॉक अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आमेट नगर (फलासिया रोड) एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झोर में नव-निर्मित शौचालयों का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

इन शौचालयों का निर्माण Star Union Dai-ichi Life Insurance Co. Ltd. के वित्तीय सहयोग से संभव हुआ, परंतु इस पूरे प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में समाजसेवी मयंक जीनगर की अहम भूमिका रही। मयंक जीनगर के निरंतर प्रयास, समन्वय एवं समर्पण के चलते ही यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया।

मयंक जीनगर, जो कि आमेट की पूर्व पार्षद श्रीमती राजलेश जीनगर के पुत्र हैं, पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि युवा नेतृत्व यदि ठान ले तो क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस अवसर पर रामावतार  मीणा सीबीओ, आमेट ब्लॉक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में मयंक जीनगर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए।

विशेष रूप से श्रीमती राजलेश जीनगर के जनसेवा के अनुभव और मार्गदर्शन का भी इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी प्रेरणा से मयंक जीनगर लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी जीनगर परिवार के इस योगदान को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहती है।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में, मयंक जीनगर ने कहा कि उनकी संस्था भविष्य में भी आमेट क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News