आमेट

Amet news : भारतीय जनता पार्टी का 45 व स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया

M. Ajnabee, Kishan paliwal
Amet news : भारतीय जनता पार्टी का 45 व स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
Amet news : भारतीय जनता पार्टी का 45 व स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया

आमेट. भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस नगर मंडल भाजपा कार्यालय पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. विधानसभा मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि नगर मंडल भाजपा कार्यालय पर त्याग समर्पण और राष्ट्र की सेवा में समर्पित भारतीय जनता पार्टी के 45 वा स्थापना दिवस नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पालीवाल के सानिध्य में भाजपा का ध्वज को ध्वजारोहण कर मनाया गया.

आज प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, दो सीटों से 303 सीटें और अब लक्ष्य 400 पर का है. अटल जी की भविष्यवाणी थी की. “अंधेरा छटेगा “सूरज निकलेगा “और कमल खिलेगा “और हमारा लक्ष्य 400 पार को हम सब मिलकर पूरा करेगा. उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई. 

स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान किया गया. जिसमें पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, चतर लाल डांगी, मदनलाल पुरोहित, मोहनलाल सोनी धर्मचंद खाव्या, पुष्कर दास बैरागी, नारायण लाल कंसारा, बाबूलाल दक, सोहनलाल सोनी, तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया और भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाए गए.

इस अवसर नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया. जिला मंत्री सुनील गांधी, नेता प्रति पक्ष रमन कंसारा, मदनलाल पुरोहित, चतर लाल डांगी, अर्जुन सिंह चुंडावत, देवीलाल जीनगर, नारायण सिंह पंवार, जगदीश सिंह चौहान, धनश्याम पालीवाल, यशवंत पालीवाल, रविंद्र सेन, अजमत भाई कुरेशी, अशोक जी शर्मा, महिला मोर्चा जिला मंत्री किरण पगारिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा, गीता सोनी, मंजू सारनोथ, सरिता शर्मा, सीताजी चितलागिया सहित कई भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे.

● M. Ajnabee. Kishan paliwal

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News