📅 Friday, 18 September 2026 | 01:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,650 🥈 चांदी (1kg): ₹246,300 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

Amet News : साकेत साहित्य संस्थान का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव संपन्न : वीणा वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित

📅 28 December 2025, 11:47 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : साकेत साहित्य संस्थान का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव संपन्न : वीणा वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित
Amet News : साकेत साहित्य संस्थान का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव संपन्न : वीणा वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित

आमेट. साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद के आगामी दो वर्ष 2026 व 2027 हेतु जिला कार्यकारिणी के चुनाव जिला सूचना केन्द्र सभागार में मुकेश वैष्णव के निर्देशन में संपन्न हुए. 

निर्वाचन अधिकारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि साकेत साहित्य संस्थान की जिला अध्यक्ष वीणा वैष्णव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, महासचिव कमल अग्रवाल, संगठन सचिव बख्तावर सिंह चुण्डावत, कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा व चार सदस्य पदों पर दिनेश कुमार सालवी, अन्नु राठौड़ रुद्रांजली, चन्द्र शेखर नारलाई, सम्पत लाल रेगर‌ निर्वाचित हुए. 

मुकेश वैष्णव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर‌ संस्थान का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन निवर्तमान अध्यक्ष पूरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. विशिष्ट अतिथि संरक्षक विजय सिंह राव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, निर्वाचन अधिकारी मुकेश वैष्णव, महासचिव कमल अग्रवाल, अशोक कुमार खटीक के आतिथ्य में आयोजित किया गया. 

संस्थान के संस्थापक व उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने साकेत साहित्य संस्थान की स्थापना, उत्तरोत्तर वृद्धि व संस्थान की साहित्यिक रचनात्मकता गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. महासचिव कमल अग्रवाल ने विगत दो वर्षों में संस्थान द्वारा आयोजित हुई विभिन्न काव्यगोष्ठियां, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त करवाने आदि अभियानों में संस्थान द्वारा आयोजन कर सहभागिता करने पर प्रकाश डाला, संचालन राधेश्याम राणा ने किया. 

  • इस अवसर पर साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान राधेश्याम शर्मा, वीणा वैष्णव, राम गोपाल आचार्य, कुसुम अग्रवाल, कमलेश कुमार जोशी, राजेन्द्र सिंह चारण, ललिता शर्मा, माधव जटिया, कमल पुरी गोस्वामी, मोहन लाल रेगर, कंचन राठौड़  सरपंच, मदनलाल जोशी सार्थक, खुशहाल दास वैष्णव, बसंत कुमार पालीवाल, डॉक्टर सुखदेव नागर, डॉक्टर मनोहर लाल श्रीमाली, मुकेश शर्मा सोहन, शांतिलाल सालवी, एडवोकेट विशाखा तिवारी, ज्योत्सना पोखरना, कैलाश सालवी, डॉ. देवकीनन्दन नंदवाना, रविनंदन चारण आदि उपस्थित थे.
  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें