📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet news : एक ट्रेलर चालक ने ट्रेलर पर रस्सी से फंदा लगा की आत्महत्या

📅 10 May 2024, 12:21 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : एक ट्रेलर चालक ने ट्रेलर पर रस्सी से फंदा लगा की आत्महत्या
Amet news : एक ट्रेलर चालक ने ट्रेलर पर रस्सी से फंदा लगा की आत्महत्या

आमेट.

MADHVENDRA SINGH RAJPUT

राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के लापस्या गांव के पास नेशनल हाईवे पर वीर तेजा होटल पर एक ट्रेलर पर चालक ने रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया की इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वही सूचना मिलने पर मोके पर कुंवारिया थाना अधिकारी सोनाली शर्मा,एएसआई उदयलाल गुर्जर व पुलिस जाप्ता द्वारा मौका पर्चा बनाकर शव को नीचे उतरवाया ओर कुरज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने ट्रेलर में मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक काना खेड़ा थाना गंगापुर निवासी रोशन लाल पुत्र लछी राम जाट उम्र 43 वर्ष ने अपने ही ट्रेलर पर केबिन के पीछे रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे हैं। जहां पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही हैं। बाकी की जानकारी कॉल डिटेल आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मौत की क्या वजह रही है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें