Amet News : संत आसाराम आश्रम पर धनतेरस पर गरीबों के लिए होगा विशाल भंडारे का आयोजन
आमेट. श्री योग वेदांत सेवा समिति आमेट के तत्वाधान में संत श्री आशाराम आश्रम पर दिवाली महापर्व के उपलक्ष्य में धनतेरस 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से गरीबों में विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सेंकड़ों परिवारों में अनाज-10 किलों, शक्कर - चावल- दाल 1-1 किलों, तेल-500 एमएल,साबुन, चप्पल, कम्बल,मसाले,मिठाई पैकेट,रुई,दीपक,माचिस,नकद दक्षिणा व नये साल के हिन्दू कलेंडर वितरण किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश कटोसरिया ने बताया कि यह भंडारा और अनाज वितरण सेवा कार्य प्रति माह अमावस्या के निमित आमेट आश्रम की ओर से पिछले 35 वर्षों से जारी है। जिसमें आमेट क्षेत्र के लगभग 30 किमी की एरिया से चिन्हित जरूरतमंद लोग आते हैं और भंडारा का सामान प्राप्त करके भोजन प्रसादी पाकर हंसी-खुशी वापस जाते है। समाज के लिए यह सेवा सराहनीय है।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया