📅 Friday, 11 September 2026 | 06:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,510 🥈 चांदी (1kg): ₹214,900 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : खात्याखेड़ी में हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान का 30वां तीन दिवसीय उर्स शुरू, आज महफिले समां

📅 27 July 2026, 11:27 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : खात्याखेड़ी में हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान का 30वां तीन दिवसीय उर्स शुरू, आज महफिले समां
Amet News : खात्याखेड़ी में हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान का 30वां तीन दिवसीय उर्स शुरू, आज महफिले समां

M. Ajnabee, Kishan paliwal

कपासन के खात्याखेड़ी में हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान (र.अ.) का 30वां तीन दिवसीय उर्स शुरू हुआ। चादर जुलूस के बाद आज महफिले समां में मशहूर कव्वाल प्रस्तुति देंगे

कपासन. क्षेत्र के गांव खात्याखेड़ी में हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान (र.अ.) उर्फ 'काले बाबा साहब' का 30वां तीन दिवसीय वार्षिक उर्स चादर शरीफ पेश करने के साथ शुरू हो गया। उर्स का शुभारंभ धार्मिक परंपराओं के अनुसार चादर पेश करने के बाद किया गया।

उर्स की जानकारी देते हुए काले बाबा साहब के गादीनशीं एडवोकेट सैयद अशफाक अली एवं सैयद एजाज अली ने बताया कि हजरत दीवाना शाह साहब (र.अ.) की दरगाह शरीफ से हुसैनी ढोल-ताशों के साथ चादर शरीफ का जुलूस रवाना हुआ। यह जुलूस खात्याखेड़ी स्थित दरगाह काले बाबा साहब के आस्ताने पर पहुंचा, जहां चादर शरीफ पेश कर 30वें तीन दिवसीय वार्षिक उर्स की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि बाद नमाज ईशा महफिले मिलाद का आयोजन किया गया तथा गुस्ल की रस्म भी अदा की गई। उर्स के धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित क्रम के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं।

28 जुलाई, मंगलवार को बाद नमाज ईशा महफिले मिलाद के बाद महफिले समां (कव्वाली) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुंबई के मशहूर कव्वाल अजीम नाजा, कपासन के सलीम साबरी, शब्बीर शदाकत साबरी और इम्तियाज साबरी अपने सूफियाना कलाम पेश करेंगे। चादर शरीफ के जुलूस में कपासन दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव हाजी शराफत हुसैन भाटी, नायब सदर मंसूर ओटवाल, महबूब शाह उर्फ अकिल शाह, हाजी साबिर हुसैन पुवार, हाजी मुबारक शेख, अकरम मंसूरी, अब्दुल रशीद तुरकिया, सैयद असलम अली, गुड्डू खान, गनी शेख, रईस नियारगर, मोहम्मद कलीम, खालिद शेख तथा इनायत अली सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजनों के साथ शुरू हुआ यह तीन दिवसीय उर्स क्षेत्र में आस्था और सूफी परंपरा का प्रमुख आयोजन माना जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें