📅 Saturday, 19 September 2026 | 10:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : लिकी के सरकारी स्कूल में 21 छात्राओं को मिलीं निःशुल्क साइकिलें

📅 03 May 2026, 11:39 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : लिकी के सरकारी स्कूल में 21 छात्राओं को मिलीं निःशुल्क साइकिलें
Amet News : लिकी के सरकारी स्कूल में 21 छात्राओं को मिलीं निःशुल्क साइकिलें

आमेट. समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिकी में कक्षा 9 की बालिकाओं के लिए मंगलवार का दिन उत्साह और खुशी लेकर आया, जब राज्य सरकार की ‘निःशुल्क साइकिल वितरण योजना’ के तहत 21 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासक श्रीमती अंजलि कंवर, समाजसेवी बबरी सिंह, एसएमसी अध्यक्ष प्रेम सिंह और नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह की उपस्थिति रही। संस्था प्रधान लक्ष्मण लाल रेगर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया।

प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने सभी 21 छात्राओं को साइकिलों के चेचिस नंबर दर्ज कर हस्ताक्षर करवाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और विधिवत सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में संजीव कुमार, सुभाष चंद्र, गौरीशंकर, श्रवण लाल, उमाशंकर, संदीप कुमार, रीना शर्मा, दुर्गेश सेन, माया सोनी, पूरणदास और किशन लाल गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक गायड सिंह चुण्डावत ने किया। इस वितरण के साथ ही बालिकाओं की शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम स्पष्ट रूप से सामने आया।

  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिकी में कक्षा 9 की छात्राओं को राज्य सरकार की योजना के तहत साइकिलें वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया.
  • M. Ajnabee, Kishan paliwal

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें