📅 Thursday, 10 September 2026 | 06:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,760 🥈 चांदी (1kg): ₹228,000 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
आमेट

आमेट का प्रशासन सेलागुड़ा पहुँचा : गांव में लगाया कर्फ्यू

📅 25 May 2020, 04:53 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट का प्रशासन सेलागुड़ा पहुँचा : गांव में लगाया कर्फ्यू
आमेट का प्रशासन सेलागुड़ा पहुँचा : गांव में लगाया कर्फ्यू

आमेट । कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के तहत समिपवर्ती ग्राम सेलागुड़ा के दो युवकों में कोरोना बीमारी के लक्षण दिखाई देने व रविवार को चिकित्सा विभाग द्वारा इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए संपूर्ण गांव में धारा 144 के तहत उपखण्ड अधिकारी सजंय कुमार गोरा ने सेलागुड़ा में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए। उपखण्ड अधिकारी सजंय कुमार गोरा ने बताया की कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु उपखण्ड प्रशासन ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर निकट सेलागुड़ा के संपूर्ण गांव में पूरी तरह कर्फ्यू लगवाकर सभी को घरो में ही रहने के लिए आदेश दिए है तथा पुरे गांव के सभी तरह के प्रतिष्ठान को बंद करवा दिए गए साथ ही इन पॉजिटिव आये युवकों के परिजनों को होम क्वारेंटाइन किया गया। कर्फ्यू के आदेश जारी करते हुए उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार गोरा, तहसीलदार भागीरथ सिंह, थाना अधिकारी मुकेश कुमार खटीक, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीपी सूर्या एवं समस्त विभाग के कार्मिकों ने सेलागुड़ा का दौरा कर लोगों से अपील की है कि पूरे गांव मे धारा 144 के तहत कर्फ्यू की पालना करें। सभी अपने घरों में ही रहे। बाहर आने पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें