📅 Friday, 09 October 2026 | 03:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,560.70 ▼ -78.00 (-0.11%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट अपडेट : पंचायत सहायक मनाएंगे काली दिवाली, सात माह से वेतन के मोहताज

📅 13 November 2020, 09:44 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट अपडेट : पंचायत सहायक मनाएंगे काली दिवाली, सात माह से वेतन के मोहताज
आमेट अपडेट : पंचायत सहायक मनाएंगे काली दिवाली, सात माह से वेतन के मोहताज

आमेट । आमेट ब्लॉक की लिकी, बिकावास, गोवल ,सहित अधिकांश ग्राम पंचायतों में गत सात माह से पंचायत सहायक मानदेय के मोहताज है। जब कि राज्य सरकार ने अगस्त माह में ही पंचायत सहायको के मानदेय की राशि जारी कर दी इसके बावजूद भी पंचायत सहायको का मानदेय भुगतान नही किया जा रहा है। अगर एक या दो दिनों में मानदेय का भुगतान नही हुआ तो पंचायत सहायक काली दीपावली मनाएंगे। जिला प्रवक्ता दिनेश चंद्र पारीक ने पालीवाल वाणी को बताया कि वर्तमान समय मे पंचायत सहायक विधालयो व पंचायतों के साथ पंचायत राज चुनावो में भी पूरी ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे है। फिर भी सहायको का भुगतान नही किया जा रहा है। अगर आने वाले दिनों में मानदेय भुगतान नही हुआ तो ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक अध्य्क्ष गोपाल कीर ने बताया कि मानदेय भुगतान नही होने से सहायको को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गोपाल कीर ने मांग की पंचायत सहायको का जल्द से जल्द मानदेय भुगतान किया जावे जिससे सहायको की आर्थिक समस्याए दूर हो सके।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें