Sunday, 01 March 2026

आमेट

Amet News : चातुर्मास संपन्न कर प्रथम आध्यात्मिक मिलन साध्वी सम्यक प्रभा ठाणा 4 एवं साध्वी प्रज्ञा श्री ठाणा 4

M. Ajnabee, Kishan paliwal
Amet News : चातुर्मास संपन्न कर प्रथम आध्यात्मिक मिलन साध्वी सम्यक प्रभा ठाणा 4 एवं साध्वी प्रज्ञा श्री ठाणा 4
Amet News : चातुर्मास संपन्न कर प्रथम आध्यात्मिक मिलन साध्वी सम्यक प्रभा ठाणा 4 एवं साध्वी प्रज्ञा श्री ठाणा 4

आमेट. यूगप्रधान आचार्य महाश्रमण की सूशिष्या साध्वी प्रज्ञा ठाणा 4 बोरज चातुर्मास संपन्नता कर मंगल विहार करते हुए। मार्बल एसोसिएशन आईडाणा से आमेट 10 किलोमीटर का विहार कर आमेट में मंगल प्रवेश किया।

श्रावक समाज ने रास्ते की सेवा उपासना का लाभ लिया। साध्वी सम्यक प्रभा,साध्वी सौम्या प्रभा साध्वी मलय प्रभा साध्वी दीक्षित प्रभा ठाणा 4 एवं साध्वी प्रज्ञा,साध्वी  सरल प्रभा,साध्वी विनय प्रभा,साध्वी प्रतीक प्रभा ठाणा 4 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। विवेकानंद कॉलोनी पूनम चंद हिरण के निवास स्थान पर साध्वी का मंगल भावना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन कच्छारा द्वारा "अंबा पुर नगरी के भाग आज खुल गयें है।

सतीवर आये हैं। साध्वी सम्यक प्रभा एवं साध्वी प्रज्ञा ने प्रेरणा पाथेय फरमाया कि आध्यात्मिक का अर्थ है स्वयं को जानना और दूसरों में शुभ भाव देखना उन्होने जीवन में संयम सादगी और आत्मानुशासन अपनाने का संदेश दिया। साध्वियों ने सामूहिक गीतिका का स्वागत अभिनंदन किया।

मंगल भावना कार्यक्रम में तेरापंथ सभा निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, संरक्षक महेंद्र बोहरा,उपाध्यक्ष हस्ती मल पामेचा, उपासक शांतिलाल छाजेड़,धर्मचंद खाब्या एवं प्राची कोठारी, महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्ष संगीता पामेचा व महिला मंडल सामूहिक गीतिका व संभाषण द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन व स्वागत अभिनंदन सभा उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मेहता ने किया। कार्यक्रम में श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News