📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को ग्रामीणों ने जमकर धुना, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

📅 29 November 2021, 07:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Uttar Pradesh : महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को ग्रामीणों ने जमकर धुना, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uttar Pradesh : महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को ग्रामीणों ने जमकर धुना, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चापड़ पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में व्यक्ति ने महिला का कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला जब खेतों की ओर जा रही थी तभी यह वारदात हुई। आरोपी शख्स ने महिला को खेतों में खींचा और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की।
महिला मदद के लिए चीखी चिल्लाई, जिसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया। उन्होंने आरोपी की पिटायी की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और एससी/एसटी अत्याचार कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, पड़ोसी शामली जिले में एक अन्य मामले में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना कैराना पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार को हुई। पुलिस ने बताया कि नकुल देव के खिलाफ यौन शोषण और पीड़िता को धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें