📅 Sunday, 27 September 2026 | 07:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

अफगानिस्तान में BJP-RSS और बजरंग दल नहीं, फिर भी हायतौबा, मुसलमान किससे भाग रहे?- राजू

📅 17 August 2021, 08:58 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अफगानिस्तान में BJP-RSS और बजरंग दल नहीं, फिर भी हायतौबा, मुसलमान किससे भाग रहे?- राजू
अफगानिस्तान में BJP-RSS और बजरंग दल नहीं, फिर भी हायतौबा, मुसलमान किससे भाग रहे?- राजू

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार को अफगानिस्तान के हालात पर अपने अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा, अफगानिस्तान में भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल भी नहीं है। फिर भी हायतौबा मची हुई है। मुसलमान-मुसलमान लड़ रहे हैं। मुसलमान किससे भाग रहे हैं। काबुल से उड़ान भरते हुए अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से गिरते हुए लोगों को वीडियो मीडिया में जारी हुआ था। इस पर बोलते हुए राजू ने कहा कि न्यूज में दिखा रहे हैं कि लोग विमान के नट बोल्ट तक पर बैठे हैं। विंग पकड़े बैठे हुए हैं। विमान के उड़ते ही लोग नीचे टपक रहे हैं। लोग कहते हैं कि फिल्मों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं। दुख तो होता है।

राजू श्रीवास्तव ने तालिबान के हालातों और देश में महंगाई को जोड़ते हुए वीडियो में कहा है कि अपने यहां ठीक है। लोग यहां महंगाई-महंगाई चिल्लाते हैं। जान तो सलामत है। कहां महंगा है पेट्रोल। सिर्फ 50 रुपए में आधा लीटर ही तो बिक रहा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें