📅 Wednesday, 11 November 2026 | 11:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मंदिर के पुजारी की चप्पलों से पिटाई : दामाद का लाठी-डंडे से मारकर सिर फाड़ दिया

📅 30 April 2025, 03:24 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मंदिर के पुजारी की चप्पलों से पिटाई : दामाद का लाठी-डंडे से मारकर सिर फाड़ दिया
मंदिर के पुजारी की चप्पलों से पिटाई : दामाद का लाठी-डंडे से मारकर सिर फाड़ दिया

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मंदिर के पुजारी की चप्पलों से पिटाई की गई. मंदिर के पुजारी की पिटाई का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुजारी ने उसके दामाद का लाठी-डंडे से मारकर सिर फाड़ दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसके बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और पुजारी की पिटाई कर दी.

यह मामला मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के भीटी का है. यहां शिव मंदिर परिसर के पास थूकने को लेकर विवाद हुआ. महिला ने बताया कि मंदिर परिसर के पास थूकने को लेकर पुजारी ने उसके दामाद की लाठी-डंडे से खूब पिटाई की. पुजारी की मार की वजह से महिला के दामाद के सिर पर गंभीर चोट लग गई. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर से बाहर लाकर उसकी चप्पल-जूतों से पिटाई शुरू कर दी. मंदिर के पुजारी की पिटाई का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर हालात को शांत किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें