Friday, 12 September 2025

उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी वाड्रा भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचीं : प्रियंका की गर्जना

Paliwalwani
प्रियंका गांधी वाड्रा भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचीं : प्रियंका की गर्जना
प्रियंका गांधी वाड्रा भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचीं : प्रियंका की गर्जना

चित्रकूट कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचीं। उन्होंने चित्रकूट में उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में मंदाकिनी तट पर महिला संवाद के दौरान हुं तयकार भरी और महिलाओं को सर उठाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।प्रियंका गांधी दोपहर को सतना के चित्रकूट विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के नयागांव स्थित निवास राज महल पहुंचीं जहां उन्होंने स्वल्पाहार लिया और फिर वहां से भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए पहुंचीं। इसके पूर्व वे उप्र के क्षेत्र में स्थित भगवान मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर के दर्शन कर जलाभिषेक भी किया।प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर चित्रकूट में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस की द्वारा सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। वहीं सतना से भी कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा चित्रकूट में लगा था।

रैगांव विधायक से मिलकर लगाया गले : प्रियंका गांधी से मुलाकात करने रैगांव से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना वर्मा भी चित्रकूट पहुंचीं जहां प्रियंका ने उन्हें बधाई देते हुए गले लगाया। वहीं कल्पना ने प्रियंका गांधी का स्वागत पुष्पहारों से किया।इस दौरान प्रियंका ने कार्यक्रम स्थल में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं के साथ सेल्फी भी ली।

सुनो द्रौपगी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे : प्रियंका

प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर मंदाकिनी तट पर नाव पर बने मंच पर पहुंची।जहां उन्होंने महिलाओं संग संवाद किया। प्रियंका के सामने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बिठारी गांव की गिरजा देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर जगह प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान प्रियंका ने महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठालों अब गोविंद ना आएंगे। औरों से कब तक आस लगाओगी। कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से। महिलाओं को एक जुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचीं

प्रियंका ने यह भी की गर्जना : मंदाकिनी तट पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं के समूह एकजुट थे। इस दौरान प्रियंका ने सभी महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जो सरकार आपके लिए कुछ कर ही नहीं रही है तो उसे आगे क्यों बढ़ाना? उन्होंने कहा कि मैं यहां आपसे इसलिए बात करने आई हूं कि अपना मन बना लीजिए। आप आधी आबादी हैं। तो एकजुट होकर आप अपना हक क्यों नहीं मांग रही हैं? राजनीति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित है। प्रियंका ने कहा कि महिलाएं लड़ेंगी और लड़ने से समाज और राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव आएगा। कोई ऐसा राजनीतिक दल नहीं होगा जो उन्हें रोक पाएगा।उन्होंने कहा कि राजनीति में आजकल बहुत क्रूरता और हिंसा है। लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिय। सरकार ने अत्याचारी की मदद की। हिंसा को खत्म करने के लिए महिलाओं का राजनीति में आना जरूरी है।महिलाओं में करुणा भाव होता है। राजनीति में हिंसा, क्रूरता, अत्याचार और शोषण खत्म करने के लिए महिलाओं का आगे आना जरूरी है। आप आगे आइए ताकि हम राजनीति, समाज और पूरे देश को बदल सकें।उन्होंने मंच से यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचीं

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News