📅 Monday, 28 September 2026 | 07:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

Omicron Update : यूपी में बढ़ाई जाएगी सख्तियां, वीकेंड कर्फ्यू अभी नहीं

📅 05 January 2022, 12:01 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Omicron Update : यूपी में बढ़ाई जाएगी सख्तियां, वीकेंड कर्फ्यू अभी नहीं
Omicron Update : यूपी में बढ़ाई जाएगी सख्तियां, वीकेंड कर्फ्यू अभी नहीं

उत्तरप्रदेश. ओमिक्रॉन को लेकर देश के हर राज्य में लगातार केसेज देखने को मिल रहे हैं. प्रदेश में भी लगातार इसके नए केस आ रहे हैं. नतीजा है कि मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता इसे लेकर एक बैठक अभी-अभी की गई है. इस बैठक में कोरोना और ओमिक्रॉन की ताजी रिपोर्ट सीएम के सामने पेश की गई. साथ ही सरकार की ओर से इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई. मीटिंग में तय हुआ कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल सख्ती तो बरती जाएगी पर वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा.

खबर है कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार कुछ सख्त कदम उठा सकती है. महामारी को समय पर रोकने के लिए सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल समेंत वीकेंड कर्फ्यू पर निर्णय लिया जा सकता है. इसके अलावा चूंकि पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में सरकार यहां पर भी कुछ पाबंदियां लगा सकती है. वीकेंड पर आम दिनों के मुकाबले भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों की ज्यादा संख्या रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू पर विचार किया जा रहा है ताकि एक साथ भीड़ को रोका जा सके.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें