📅 Thursday, 12 November 2026 | 05:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,400 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मुंडन की खुशी मौत में बदली : एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

📅 28 October 2022, 01:25 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुंडन की खुशी मौत में बदली : एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
मुंडन की खुशी मौत में बदली : एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रयागराज : प्रयागराज में गुरुवार सुबह हुए दुखद हादसे से एक भरा.पूरा खुशहाल परिवार उजड़ गया. टवेरा कार खंभे से भिड़कर पलटी जिससे नौ माह के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई. बच्चे के साथ उसकी तीन चाची, दादी, चचेरी बहन भी मौत के मुंह में समा गईं. अब परिवार में कोहराम मचा है, विलाप गूंज रहा है. लोग बच्चे ओजस और परिवार के अन्य लोगों की हाल में खींची गई फोटो को देखकर आंसू बहा रहे हैं.

दिवाली पर अहमदाबाद से आए पिता ने तय किया बच्चे का मुंडन कराना पुराना शिवगढ़ निवासी श्यामलाल अग्रहरि के चार बेटों में तीसरे नंबर के उमेश की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया था. जिसका नाम रखा गया था ओजस. इस बच्चे की किलकारी से पूरा परिवार गुलजार था.

उमेश करीब 10 साल से गुजरात के अहमदाबाद में रहकर सब्जी का व्यवसाय करता है. दिवाली पर वह घर आया तो तय किया गया कि अपने इकलौते बेटे का मुंडन करा लिया जाए.

नौ महीने के मासूम ओजस का मुंडन कराने के लिए ही गुरुवार सुबह माता.पिता समेत परिवार के लोग टवेरा कार से मीरजापुर जनपद में विंध्याचल धाम के लिए रवाना हुए थे. लेकिन ड्राइवर इरशाद की झपकी ने सब खत्म कर दिया. हंडिया में सुबह साढ़े छह बजे हुए हादसे में बच्चे समेत परिवार के छह लोग मौत का शिकार हो गए. हादसे में जख्मी इरशाद ने खुद पुलिस से कहा कि उसे झपकी आ गई थी जिसके बाद कार बेकाबू होकर खंभे से टकराने के बाद पलट गई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें