📅 Sunday, 27 September 2026 | 05:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

खून से लेटर लिखना शख्स को पड़ा महंगा : पुलिस ने किया गिरफ्तार

📅 01 February 2023, 02:27 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खून से लेटर लिखना शख्स को पड़ा महंगा : पुलिस ने किया गिरफ्तार
खून से लेटर लिखना शख्स को पड़ा महंगा : पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश :

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने महिला को खून से पत्र लिखकर भेजा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को इस शख्स को एक महिला से छेड़खानी करने और उसे खून से सना एक पत्र भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस पत्र के साथ ब्लेड भी था। 

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी नया मोबाइल खरीदने के लिए महिला से अपने खाते में पैसे भेजने के लिए कह रहा था। उसकी पहचान शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी के हैदर अली खान के रूप में हुई है। महिला भी उसी कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, खान ने खून से सना पत्र महिला की कार पर चिपका दिया। 

कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था शख्स

सहमी महिला ने इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी, जिसमें उसने कहा कि कई दिनों से उसका पीछा किया जा रहा है, जिसे उसने नजरंदाज कर दिया। अब शख्स ने उसके साथ अश्लील हरकतों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

महिला ने शिकायत में कहा कि पीछा करने वाला उसे काफी देर तक घूरता रहता था, जिसके कारण वह असहज महसूस करती थी। अपर पुलिस उपायुक्त आलोक दुबे ने कहा, 'पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें