उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ जिले में प्रियांशी ने हाईस्कूल व शिखा ने किया इंटर टॉप
विवेक वार्ष्णेय
उत्तर प्रदेश.
अलीगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। कक्षा 10 में आदर्श लगसमा इंटर कॉलेज कैमथल की मेधावी छात्रा प्रियांशी ने जिले में टॉप कर सफलता का नया आयाम स्थापित किया है।
वहीं, कक्षा 12 में विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास की शिखा कुमारी ने जिले में टॉप कर न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अपने परिवार और पूरे जिले को गर्वित किया है। इन दोनों छात्रों की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम उनकी इस अद्वितीय सफलता के रूप में सामने आया है।
विद्यालय प्रबंधन और उनके परिवार ने इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता से प्रेरित होकर अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
अलीगढ़ जिला इंटर टॉपर लिस्ट
क्रम - रैंक - नाम - प्रतिशत - स्कूल का नाम
1 - 01 - शिखा कुमारी - 90.20 - श्रीविष्णुदत्त शर्मा इंका, इगलास
2 - 02 - रवि कुमार - 90 - प्रकाश इंका, दादो
3 - 03 - रानू - 89.80 - श्रीविद्यावती इंका, पलसेड़ा
4 - 04 - प्राची - 89 - केएंडएसआरएमबी, इंका, अतरौली
5 - 04 - सौरभ कुमार - 89 - श्रीविष्णु दत्त, इंका, इगलास
6 - 04 - वैभव - 89 - श्रीविष्णुदत्त, इंका, इगलास
7 - 05 - खुशबू - 88.80 - विद्यावती इंका, पलसेड़ा
8 - 05 - निशा - 88.80 - विद्यावती इंका, पलसेड़ा
9 - 06 - साक्षी - 88.60 - श्रीलहरी सिंह मेमो, इंका, घघरौली
10 - 07 - अनंतिका सिंह - 88.84 - सरस्वती विद्या मंदिर, इंका, आगरा रोड
11 - 08 - खुशी - 88 - श्रीविद्यावती इंका, पलसेड़ा
12 - 09 - रोहित यादव, 87.80 - आदर्श ज्ञानदीप इंका, डोरी नगर
13 - 10 - सोनू कुमार - 87.60 - एसडीएस इंका, इगलास
अलीगढ़ जिला हाईस्कूल टॉपर लिस्ट
क्रम रैंक - नाम - प्रतिशत - स्कूल का नाम
1 - 01 - प्रियांशी - 95.17 - आदर्श लगसमा इंका, कैमथल
2 - 02 - काजल कुमारी - 94.50 - श्रीलहरी सिंह मेमो इंका, घंघरौली
3 - 03 - परी शर्मा - 94 - सरस्वती विद्या मंदिर इंका, आगरा रोड
4 - 03 - सौरभ कुमार - 94 - अवर ड्रीम्स हायर सेकंडरी, जिरौली धूम सिंह
5 - 04 - भारती - 93.83 - श्रीविद्यावती इंका, पलसेड़ा
6 - 04 - भुवनेश कुमार - 93.83 - केएसडीपी हाईस्कूल, काजिमपुर
7 - 05 - प्रिया चौहान - 93.50 - सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
8 - 05 - आकाश कुमार वर्मा - 93.50 - अवर ड्रीम्स हासे, जिरौली धूम सिंह
9 - 06 - रिया अग्रवाल - 93.17 - अग्र्रसेन इंका, हरदुआगंज
10 - 06 - दीपक कुमार - 93.17 - श्री विद्यावती इंका, पलसेड़ा
11 - 06 - यशवंत सिंह - 93.17 - सरस्वती विद्या मंदिर, इंका, अतरौली
12 - 07 - हिना कुमारी - 93 - श्रीलहरी सिंह मेमो, इंका, घंघरौली
13 - 07 - सचिन कुमार - 93 - सरस्वती विद्या मंदिर, इंका, आगरा रोड
14 - 08 - सागर तेवतिया - 92.83 - श्रीमती सरोज देवी इंका, खैर
15 - 08 - कमल कुमार - 92.83 - सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
16 - 09 - गौरव कुमार - 92.67 - श्रीमती आरडीयूआरएसबी इंका, नगला दल्लू
17 - 09 - नैतिक वार्ष्णेय - 92.67 - सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
18 - 09 - छवि शर्मा - 92.67 - अवर ड्रीम्स हासे, जिरौली धूम सिंह
19 - 09 - निखिल सारस्वत - 92.67 - जेएच इंटरनेशनल स्कूल, वासुदामा
20 - 09 - शिवा उपाध्याय - 92.67 - जेएच इंटरनेशनल स्कूल, वासुदामा
21 - 10 - उमा - 92.50 - भगवती सरला पालीवाल इंका, जट्टारी
22 - 10 - शिवानी - 92.50 - श्रीविष्णु दत्त शर्मा, इंका, इगलास
फोन से दूरी, रोजाना नौ घंटे पढ़ाई कर यूपी में महकी प्रयागराज की महक
गरीबी और अभाव को पीछे छोड़कर बुलंदी की नई इबारत लिखने वाली गांव की इस बेटी ने अपनी मेहनत से उम्मीदें तो जगाई ही, सपनों को नया पंख दे दिया है। विज्ञान वर्ग की छात्रा महक का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर देश औ्र समाज की सेवा कर सकें।फूलपुर तहसील के कनेहटी गांव के साधारण परिवार की बेटी महक ने यूपी टॉप कर जिले का ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। पिता शिव प्रसाद जायसवाल कोखराज में मुरमुरे के साथ पान मसाला व किराना की सामानों की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां कुसुम जायसवाल गृहणी है।
विवेक वार्ष्णेय
ए. टी. न्यूज इंडिया (अलीगढ़)
M. 9219609067, 8868922210