📅 Friday, 02 October 2026 | 10:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में चार बच्चों की मौत और एसओ की धमकी से आहत पिता ने खाया जहर : मचा हड़कंप

📅 21 November 2023, 09:02 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उन्नाव में चार बच्चों की मौत और एसओ की धमकी से आहत पिता ने खाया जहर : मचा हड़कंप
उन्नाव में चार बच्चों की मौत और एसओ की धमकी से आहत पिता ने खाया जहर : मचा हड़कंप

उन्नाव :

उन्नाव में चार बच्चों की मौत और एसओ की धमकी से आहत पिता ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारासगवर के लालमनखेड़ा निवासी वीरेंद्र के चार बच्चों की रविवार को पंखे में करंट उतरने से मौत हो गई थी। वीरेंद्र ने उनके जिंदा होने की उम्मीद पर जल्दी-जल्दी कमरे से बाहर निकाला, हालांकि तब तक सभी दम तोड़ चुके थे। इसके बाद एसओ ने पिता वीरेंद्र को फोन कर कहा कि उसने शवों को कमरे से क्यों निकाला, उसके फिंगर प्रिंट आ जाएंगे और फंस जाएगा। इस पर वीरेंद्र और परेशान हो गया और डर के कारण मंगलवार को जहर खा लिया।

उसे बीघापुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि घटना वाली शाम को वह खेत से लौटा तो दो बच्चों के ऊपर पंखा गिरा था, जबकी दो बच्चे कुछ दूरी पर पड़े थे। उसने पंखा हटाया और बच्चों को गोद में लेकर बाहर निकाला। अब पुलिस धमकी दे रही है। एसपी सिद्धार्थ मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट आया है। कुछ लोग बच्चों के जहर खाने की बात कह रहे हैं, जो गलत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर पाए जाने का उल्लेख नहीं है।

क के बाद एक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने चीख सुनी तो परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे बच्चों के पिता ने पंखा बंद कर चारों बच्चों के जिंदा होने की आस में उनके शवों को बाहर निकाला था। चपेट में आने वाले मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) है। सभी सगे भाई बहन थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें