📅 Sunday, 27 September 2026 | 04:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 15 फरवरी तक लगवा लें वरना 5000 का जुर्माना देना होगा

📅 15 February 2023, 02:21 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 15 फरवरी तक लगवा लें वरना 5000 का जुर्माना देना होगा
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 15 फरवरी तक लगवा लें वरना 5000 का जुर्माना देना होगा

मेरठ :

अगर आप भी दो पहिया या चार पहिया वाहनों को लेकर मेरठ की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है, तो 15 फरवरी 2023 तक लगवा लीजिए। अगर तय तारीख तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई, तो भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

दरअसल आरटीओ विभाग द्वारा ऐसे सभी लोगों पर कार्रवाई का प्‍लान तैयार किया गया है। मेरठ आरटीओ हिमेश तिवारी ने बताया कि वाहन चालक को काफी समय से जागरूक किया गया है। उसके बावजूद भी 30000 से अधिक ऐसे वाहन चालक हैं, जिन्होंने अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अपने वाहन पर नहीं लगाई है। इन्हीं बातों को देखते हुए 16 फरवरी 2023 से यह विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

इस दौरान जो भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मिलेंगे। उन सभी पर 5000 रुपए की जुर्माना राशि लगाई जाएगी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बात की जाए तो मेरठ में जो भी आईटीएमएस सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन चौराहों को पार करते अगर कोई वाहन चालक नियम तोड़ता है, तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के माध्यम से वाहन चालक का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाता है। इसके बाद उनका चालान करने में आसानी होती है। चोरी होने पर भी आसानी से वाहन का विवरण पता किया जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें