📅 Friday, 04 September 2026 | 08:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

ट्रिपल मर्डर से दहला फतेहपुर, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, मामूली बात पर बरसा कहर

📅 08 April 2025, 01:22 PM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ट्रिपल मर्डर से दहला फतेहपुर, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, मामूली बात पर बरसा कहर
ट्रिपल मर्डर से दहला फतेहपुर, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, मामूली बात पर बरसा कहर

Fatehpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार को एक मामूली रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ट्रैक्टर और बाइक को साइड न देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। इस गोलीकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हमलावरों ने परिवार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की

मृतकों की पहचान पप्पू, पिंकू और अभय प्रताप सिंह पुत्रगण लाल बहादुर के रूप में हुई है। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फतेहपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।  फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें