📅 Wednesday, 25 November 2026 | 02:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹147,800 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

गोपाल वेलफेयर सोसायटी हाथरस द्वारा फैशन शो कराया गया

📅 25 June 2024, 01:28 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गोपाल वेलफेयर सोसायटी हाथरस द्वारा फैशन शो कराया गया
गोपाल वेलफेयर सोसायटी हाथरस द्वारा फैशन शो कराया गया

हाथरस. गोपाल वेलफेयर सोसायटी एवम् इन मोसन डांस एकेडमी द्वारा फैशन शो कॉम्पिटिशन कराया गया इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर किशोरी जी मेकओवर, की डारेक्टर काजल वर्मा, दूसरे स्पॉन्सर, द अल्टीमेट ब्रो कैफे के डारेक्टर शिवम भारद्वाज, निखिल भारद्वाज, तीसरे स्पॉन्सर शनि राजपूत रहे सभी को अंगवस्त्र व मेमंटो देकर सम्मानित किया.

जिसकी मुख्य अतिथि प्रतिभा गुप्ता जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सोसायटी के संस्थापक/अध्यक्ष पण्डित गोपाल शर्मा जी युवा वरिष्ठ समाज सेवी ने कार्यक्रम को गति प्रदान की और मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर और सोसायटी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. निर्णायक भूमिका में दिल्ली से पधारी रुक्मणि शर्मा जी ने जजमेंट किया और उनको भी अंगवस्त्र व सोसायटी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सोसायटी के संस्थापक जी उनके सम्मान में दो लाइन कही.

मुस्कान आपके होठों से कभी जाए ना... मुस्कान आपके होठों से कभी जाए ना!

आंसू आपकी आंखों में कभी आए ना... पूरा हो हर ख्याब आपका और जो पूरा न हो ख्वाब वो कभी आए ना...! 

फैशन शो प्रतियोगिता जिसमे प्रथम स्थान लक्ष्मी, दूसरे स्थान पर महक और तीसरे स्थान पर पायल रही. सभी को मैडल ट्रॉफी अंगवस्त्र व नगद कैश प्राइज प्रथम को 1500, दूसरे, स्थान को 1000 और तीसरे स्थान में 500 दिया. सोसायटी के संस्थापक द्वारा भेट देकर सम्मानित किया गया और जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. उन सभी को मैडल ट्रॉफी देखत स्मानित किया गया, संचालन नजर गौड़ ने किया. टीम मेंबर में विश्वान बंधु, गौरव, लक्की आदि मौजूद रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल