भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सबको प्रयास करने होंगे : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत
ऋषिकेश. एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से तैयार किए गए चार मंजिला माधव सेवा विश्रम सदन का लोकार्पण बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने किया।
इस भवन में 430 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। एम्स में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को यह सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने जनसमुदाय से राष्ट्रहित में सेवा कार्य करने और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग भी ऋषिकेश एम्स में इलाज हेतु आते हैं। माधव सेवा विश्राम सदन को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए उन्होंने भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना की।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
चुनावी पिटारा : सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ फ्री बिजली की चर्चा : अखिलेश ने क्या कांग्रेस को ठेंगा दिखाया
सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया विफल ; PDA का अर्थ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ; सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! गूगल बाबा के भरोसे कोर्ट पहुंच गए वकील साहब : हाई कोर्ट ने कहा- आर्टिकल कानून नहीं होता