📅 Sunday, 27 September 2026 | 10:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार हादसे का शिकार

📅 26 March 2022, 08:22 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार हादसे का शिकार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार हादसे का शिकार

उत्तर प्रदेश : डिप्टी सीएम के बेटे की कार की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई थी, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे के हादसे का शिकार होने की खबर है. जालौन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya Car Accident) के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है. सूत्रों के मुताबिक राहत की बात ये है कि हादसे में डिप्टी सीएम केशव के बेटे योगेश बाल-बाल बचे हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और हादसे का शिकार हुई कार और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. 

हादसे के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट करते हुए लिखा मां पीतांबरा की असीम अनुकंपा और आप सभी के आशीर्वाद से पुत्र योगेश कुमार मौर्य पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं. चिकित्सकों के परामर्श से कुछ देर में पुनः मां पितांबरा के दर्शन व पूजन हेतु प्रस्थान करेंगे. जिस वक्त योगेश मौर्य की कार हादसे का शिकार हुई, उस वक्त वो दतिया के पीताम्बरा माई के दर्शन के लिये जा रहे थे. हादसे की ये खबर ऐसे वक्त में आई है, जब शुक्रवार को ही केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. शुक्रवार को ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण पूरा हुआ है. 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें