📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,636.81 ▼ -134.91 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,736.35 ▼ -43.90 (-0.19%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

सिलेंडर ब्लास्ट तीन महिलाओं ने मौके पर ही तोड़ा दम : 6 से ज्यादा घायल

📅 02 July 2022, 10:44 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सिलेंडर ब्लास्ट तीन महिलाओं ने मौके पर ही तोड़ा दम : 6 से ज्यादा घायल
सिलेंडर ब्लास्ट तीन महिलाओं ने मौके पर ही तोड़ा दम : 6 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोग झुलस गए. झुलसे हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. हादसा कलान थानाक्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि लोगों के चीथड़े उड़ गए. उसकी वजह से शवों का पहचानना मुश्किल हो रहा है.

तीन महिलाओं की मौत, 6 से ज्यादा घायल

विक्रमपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए खाना बनाया जा रहा था. इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ. खाना बना रहीं तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में पूर्व प्रधान भी शामिल हैं. सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे हैं. झुलसे हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया. हादसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें