📅 Monday, 14 September 2026 | 04:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,850 🥈 चांदी (1kg): ₹216,500 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

कोरोना का नया अलर्ट आया, यूपी में भी जारी हुए नए निर्देश

📅 22 December 2022, 01:44 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना का नया अलर्ट आया, यूपी में भी जारी हुए नए निर्देश
कोरोना का नया अलर्ट आया, यूपी में भी जारी हुए नए निर्देश

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में कोरोना को लेकर टीम-9 के साथ बैठक करेंगे. निर्देशों में कोरोना (Corona) की जांच और उसके उपचार शुरू करने की व्यवस्था को लेकर भी कहा गया है. इसी के साथ यूपी के सभी एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना (Covid-19) जिन देशों में तेजी के साथ फैल रहा है, उन देशों से आने वाले यात्रियों की जांच करवाई जाए. इसी के साथ पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए, जिससे कि कोरोना वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की तरफ से प्रदेश के सभी सीएमओ और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. निर्देशों में कहा गया है कि सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित किया जाए और उनकी कोरोना जांच करवाई जाए. इसी के साथ यात्रा से लौटे यात्रियों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह भी दी गई है.

प्रदेश सरकार की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विदेशों की यत्रा से लौटे लोगों की सूची बनाई जाए. इसी के साथ 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत पर नजर रखी जाए. किसी भी तरह की परेशानी होने पर फौरन उनका उपचार शुरू कर दिया जाए.

बता दें कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ उपमुख्यमंत्री की तरफ से स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं.

 

गौरतलब है कि चीन में कोविड-19 महामारी की एक नयी लहर आई है, जो बहुत तेज रफ्तार से बढ़ रही है. इसे चीन में आई अब तक की सबसे बड़ी लहर बताया जा रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें