📅 Monday, 02 November 2026 | 05:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, लखनऊ की सभी सीटों पर ये हैं प्रत्याशी

📅 02 February 2022, 01:54 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, लखनऊ की सभी सीटों पर ये हैं प्रत्याशी
भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, लखनऊ की सभी सीटों पर ये हैं प्रत्याशी

लखनऊ. लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने मंगलवार रात 17 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर लखनऊ की सभी नौ सीटों से उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। भाजपा ने सरोजनी नगर से विधायक और योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की भी उम्र 75 वर्ष से अधिक होने के कारण उनका टिकट कट गया है। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक की सीट बदलकर लखनऊ मध्य की जगह लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित किया है। 2017 में भाजपा ने लखनऊ जिले की 9 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 में भी इस जीत को बरकरार रखने के लिए पार्टी को जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशी चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार दोपहर सपा की ओर से लखनऊ के प्रत्याशी घोषित करने के बाद शाम को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कोर कमेटी में जातीय समीकरण साधते हुए प्रत्याशी चयन पर मोहर लगाई गई।

  • सीट- उम्मीदवार
  • महोली - शशांक त्रिवेदी
  • सीतापुर - राकेश राठौर गुरु
  • सिधौली सुरक्षित - मनीष रावत
  • भगवंतनगर - आशुतोष शुक्ला
  • मलिहाबाद - जय देवी
  • बक्शी का तालाब - योगेश शुक्ला
  • सरोजनी नगर - राज राजेश्वर सिंह
  • लखनऊ पश्चिम - अंजनी श्रीवास्तव
  • लखनऊ उत्तर - नीरज बोरा
  • लखनऊ पूर्व - आशुतोष टंडन गोपाल
  • लखनऊ मध्य- रजनीश गुप्ता
  • लखनऊ कैंट - ब्रजेश पाठक
  • मोहनलालगंज - अमरेश कुमार
  • ऊंचाहार - अमरपाल मौर्य
  • जहानाबाद - राजेश पटेल
  • गौरीगंज - चंद्रप्रकाश मिश्रा मटिया
  • चित्रकूट - चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें