📅 Sunday, 25 October 2026 | 11:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मौसी से हुआ प्यार, फिर आगे क्या हुआ पढ़े खबर

📅 23 April 2022, 10:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मौसी से हुआ प्यार, फिर आगे क्या हुआ पढ़े खबर
मौसी से हुआ प्यार, फिर आगे क्या हुआ पढ़े खबर

उत्तर प्रदेश : देवरिया जिला उत्तर प्रदेश में अजीब मामला सामने आया है. एक युवक को अपनी ही चचेरी मौसी से प्यार हो गया. इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उन्होंने ऐतराज जताया. युवक के घर वालों ने विरोध किया तो युवती उसके घर पर आ गई. युवती ने युवक से निकाह करने की जिद पकड़ ली. आखिरकार पंचायत बैठी और पंचों ने निकाह के लिए दोनों परिवारों को राजी किया. जल्द ही दोनों को निकाह होगा.

युवक के घर पहुंचकर युवती ने किया विरोध

मामला देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र का है. बाबूपट्टी गांव का रहने वाले एक युवक को चाचा की ससुराल में रहने वाली उनकी रिश्तेदार से प्रेम हो गया. दोनों की फोन पर बातें होती थीं. दोनों के बीच एक दूसरे से मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हो गया. घर वालों को उनके प्रेम प्रसंग की खबर हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया. उन्होंने युवक का निकाह कहीं और कराने की तैयारी कर ली. इस बात की जानकारी होते ही युवती गुरुवार को युवक के घर पहुंच गई और विरोध किया.

परिवार वाले हुए राजी

युवती निकाह की जिद पर अड़ गई. युवती की जिद को देखते हुए गांव में पंचायत बुलाई गई। पांचों ने पहले मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। बाद में युवती की जिद को देखते हुए आखिरकार दोनों के निकाह के लिए राजी हो गई और परिवार वालों को भी राजी कराया. इसके बाद मामला शांत हुआ. अब जल्द ही दोनों के निकाह की रस्में पूरी की जाएंगी. इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. दोनों के परिवार शादी के लिए राजी हो गए हैं. आधार कार्ड के अनुसार, दोनों बालिग हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें