📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

दामाद के इश्क में पड़ गई 50 साल की सास

📅 02 July 2021, 01:19 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दामाद के इश्क में पड़ गई 50 साल की सास
दामाद के इश्क में पड़ गई 50 साल की सास

कहतें हैं प्यार किसी धर्म, जाति या उम्र का मोहताज नहीं होता। यह कभी भी किसी से हो जाता है। प्यार के आगे सारे बंधन भी फीके पड़ जाते हैं। इसी तरह का एक मामाला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां एक 50 साल की महिला को 25 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। दोनों साथ में घर बसाना चाहते थे इसलिए घर से भाग गए और शादी कर ली। दोनों के बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 50 साल की महिला और 25 साल का युवक आपस में सास और दामाद थे। सास को दामाद से प्यार की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। महिला के पति और उसकी पुत्री ने दोनों की शादी पर आपत्ति जताई और घर में जमकर हंगामा किया। इसी बीच मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।

मामला मुजफ्फरपुर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने अपनी पुत्र की शादी की थी। बेटी की शादी के बाद उसका अपने दामाद से प्रेम हो गया। इसी के चलते दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले। परिजनों ने उनके फरार होने के बाद किसी तरह कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जानकारी के अनुसार 10 माह बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे। इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के सामने सास और दामाद एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। मामले को बढ़ा देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें