📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उज्जैन

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक कर किया पूजन-अर्चन

📅 25 February 2022, 01:36 AM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक कर किया पूजन-अर्चन
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक कर किया पूजन-अर्चन

उज्जैन : केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में अभिषेक और पूजन-अर्चन किया। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी पं. प्रदीप गुरू, पं. आशीष गुरू, पं. संजय गुरू एवं अन्य पुजारी और पुरोहितों ने अभिषेक और पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंधन समिति की ओर से केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया सहित विधायक एवं जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें