उज्जैन
देश के प्रतिष्ठित गुरुकुल में छात्र को तालिबानी सजा : शरीर पर चला चाबुक...!
paliwalwani
उज्जैन. देश के प्रतिष्ठित गुरुकुल व उज्जैन के महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में अनुशासन व नियमों के नाम पर एक छात्र को तालिबानी स्टाइल में बर्बरता से सजा देने का मामला सामने आया है। दूसरे के बिस्तर पर सोने के कारण हॉस्टल के शिक्षक ने 'चाबुक' के बेरहमी से पीटा है, छात्र दर्द से चीख रहा था, कराह रहा था, लेकिन शिक्षक को तरस नहीं आया। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दूसरे के बिस्तर पर सोने के कारण हॉस्टल के शिक्षक ने 'चाबुक' के बेरहमी से पीटा
चिंतामन गणेश मार्ग स्थित 'महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान' में एक शिक्षक द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल 51 सेकंड के वीडियो में शिक्षक दत्तदास शेवड़े छात्र पर छड़ियां बरसाते नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित इस प्रतिष्ठित आवासीय संस्थान में हुई इस घटना ने छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर हो रही क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो के अनुसार, छात्र से बर्बरता कि यह घटना करीब 6 दिन पुरानी है। बताया जा रहा है कि बीते 15 मार्च 2026 का वीडियो है। जिसमें छात्र को बेरहमी से पीटने वाला शिक्षक दत्तदास शेवड़े है, जो यहां सामवेद राणायनीय शाखा में पदस्थ हैं। दत्तदास के अलावा हॉस्टल के वार्डन का प्रभार भी संभाल रहा है।
आदर्श वेद विद्यालय का मामला
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा उज्जैन में चिंतामन रोड पर महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान संचालित किया जाता है। संस्थान के अंतर्गत शहर में 20 से अधिक गुरुकुल पाठशालाएं संचालित हो रही हैं। यह सभी आवासीय गुरुकुल हैं, यहां बच्चों को गुरु-शिष्य परंपरा से वेदाध्ययन कराया जाता है। शनिवार को वायरल वीडियो प्रतिष्ठान के माध्यम से संचालित आदर्श वेद विद्यालय का है। शिक्षक दत्तदास सेवड़े विद्यार्थी को हरी छड़ी से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो दृश्य दिखाई दे रहा है उसके अनुसार शिक्षक की निर्मम पिटाई से छात्र कराह रहा है, लेकिन डर के मारे कुछ बोल नहीं पा रहा है।





