📅 Thursday, 24 September 2026 | 01:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,060 🥈 चांदी (1kg): ₹242,800 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
उज्जैन

महाकाल मंदिर की महंत गादी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में...!

📅 22 March 2026, 07:00 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाकाल मंदिर की महंत गादी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में...!
महाकाल मंदिर की महंत गादी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में...!

उज्जैन.

उज्जैन महाकाल मंदिर की महंत गादी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में चर्चा में है , दरअसल विश्व प्रसिद्ध महाकाल की भस्म आरती में महाकाल को भस्म अर्पित करने का दायित्व इसी महंत गादी पर विराजमान महाराज जी को ही रहता है।

वर्तमान में विनीत  गिरि महाराज इस दायित्व पर आसीन है। पिछले कुछ महीनों से विनीत गिरी जी स्वास्थ कारणों से दिल्ली गुड़गांव में अपना Back pain  कमर दर्द का इलाज भी करवा रहे है। कुछ दिन पहले ऐसे समाचार सुनने में आए थे की विनीत महंत जी अब इस दायित्व से मुक्त होना चाहते है. इस लिए उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़े के पंचों से आग्रह किया था की मुझे अब इस दायित्व से मुक्त कर दीजिए। 

रविवार को अखाड़े के पंच अयोध्या काशी कनखल से उज्जैन पहुंचे और विनीत महंत जी से डिटेल में चर्चा संवाद किया कारण जाने उसके बाद विनीत महंत जी को इसी दायित्व पर  बने रहने के लिए पंचों ने अपना निर्णय सुनाया। यह तो बात हुई विनीत महंत जी एवं पंचों के फैसले की लेकिन स्वास्थ के अलावा भी कुछ ऐसे कारण है किसके कारण विनीत महंत जी आहत हो रहे है।

हॉट लाइन के अंदर के सूत्र बताते है की इस गादी को लेकर भी बड़ी राजनीति चलती है (षड्यंत्र भी होते है) कुछ लोगो का गिरोह है. जो महंत जी को अनावश्यक रूप से मानसिक रूप से दुखी करता है, इसलिए महंत जी ने त्यागपत्र देना उचित समझा था. लेकिन पंचों के आदेश के बाद फिर से स्वीकारा। वक्त आने पर हॉट लाइन बताएगा की कौन षड्यंत्र कारी लोग है, जो इस गादी पर विराजमान महंत को परेशान करते है - हॉट लाइन

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें