उज्जैन महाकाल मंदिर में दुसरे राज्यों से आने वाले श्रद्वालुजनों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित
उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाबा महाकाल के दरबार में दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर समिति ने प्रतिबंधित कर दिया है। वर्तमान परिस्थितियों में अब सिर्फ मध्यप्रदेश के अन्य शहरों से आने वाले श्रद्धालु ही बाबा के दर्शन हेतु मंदिर में प्रवेश पा सकेंगे। उज्जैन के महाकाल दरबार में आज से अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर मंदिर समिति ने प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, यहां निर्णय मंदिर समिति ने शहर में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लिया है। लॉकडाउन के दौरान देश के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए गए थे। और मंदिरों के बाहर ताले लगा दिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं के आने पर प्रतिबंध हटा दिया गया था। ऐसे में देशभर से बाबा महाकाल के दर्शन करने हेतु श्रद्धालु दूर-दूर से आ रहे थे। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक सुजान सिंह रावत ने बताया कि यह व्यवस्था आज से लागू कर दी गई है। जो भी दर्शनार्थी वेबसाइट या फोन के माध्यम से अपनी दर्शन की बुकिंग करा रहे हैं। अगर वे अन्य प्रदेश के हैं तो उन्हें मंदिर कर्मचारियों द्वारा सूचना देकर मंदिर नहीं आने हेतु के लिए अवगत करा दिया जाएगा। इसी के साथ ही सिर्फ मध्य प्रदेश के शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →