📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उज्जैन

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा : बजरंग दल और विहिप लिखी टी-शर्ट पहने थे

📅 26 August 2026, 11:15 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा : बजरंग दल और विहिप लिखी टी-शर्ट पहने थे
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा : बजरंग दल और विहिप लिखी टी-शर्ट पहने थे

उज्जैन. महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने नंदी हाल में प्रवेश को लेकर हंगामा कर दिया। कांवड़िए बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। कांवड़ियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें दो के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी डाक कांवड़ लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे थे। बताया जाता है कि कांवड़ियों में शामिल कुछ लोगों ने नंदी हाल में प्रवेश करने का प्रयास किया। मंदिर में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर कांवड़िए आक्रोशित हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

दानपेटियों पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास

हंगामे के दौरान कुछ कांवड़िए मंदिर परिसर में लगी दानपेटियों पर भी चढ़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए उत्पात करने वाले कांवड़ियों को पकड़ लिया और महाकाल थाने पहुंचाया। 

मारपीट में सुरक्षाकर्मी अभिषेक चौधरी के सिर में चोट लगी है। जबकि रोहित पाटीदार के पैर पर बैरिकेड गिरने के कारण पैर में फ्रेक्चर हो गया। वहीं, दो अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी चोट लगी है। महाकाल पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कोर कंपनी के सुपरवाइजर प्रदीप पुत्र राजेश बाथम निवासी ग्राम रूई भैरवगढ़ की शिकायत पर इंदौर निवासी सचिन मराठा सहित 30 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 191 (2), 115 (2), 296 (बी), 351 (3), 3 (5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। 

बजरंग दल और विहिप लिखी टी-शर्ट पहने थे

पुलिस के अनुसार कांवड़ियों के समूह में शामिल कई लोग बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहने हुए थे। पुलिस ने मामले में करीब 30 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें