📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
उज्जैन

गोठड़ा माता जी की भविष्यवाणी हो रही है सच -देश का राजा वही रहेगा, लड़ाई -दंगे, आंधी तूफान अग्निकांड और एक्सीडेंट खूब होंगे, 70 दिनों की अवधि का विश्लेषण

📅 14 June 2025, 07:38 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गोठड़ा माता जी की भविष्यवाणी हो रही है सच -देश का राजा वही रहेगा,  लड़ाई -दंगे, आंधी तूफान  अग्निकांड और एक्सीडेंट खूब होंगे, 70 दिनों की अवधि का विश्लेषण
गोठड़ा माता जी की भविष्यवाणी हो रही है सच -देश का राजा वही रहेगा, लड़ाई -दंगे, आंधी तूफान अग्निकांड और एक्सीडेंट खूब होंगे, 70 दिनों की अवधि का विश्लेषण

ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर M. 9425490641

खाचरोद. उज्जैन जिले के अंतिम छोर पर खाचरोद तहसील स्थित गोठड़ा माताजी के पांडा श्री नागुलाल जी गायरी ने 6 अप्रैल 2025 को भविष्यवाणी की थी जो, केवल 70 दिनो की अवधि में शत प्रतिशत सही है.  

1. आपने कहा था देश का राजा वही रहेगा, वहीं ( प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) राजा है. 

2. आपने कहा था-लड़ाई-दंगे फसाद, आंधी तूफान और एक्सीडेंट खूब होंगे, यह सच है कि मणिपुर व पश्चिम बंगाल व कई शहरों में  मानव हिंसा हो रही है, करीब एक माह से जारी आंधी तूफान में काफी जन हानि हुई है, अहमदाबाद (गुजरात) का सबसे बड़ा विमान हादसा आजादी के बाद शायद पहला एक्सीडेंट है, जिसमें 268 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हुई है.

3. आकाशीय विद्युत गिरने से में अनेक जनहानि हुई है, जो टीवी चैनल और समाचार पत्रों में देख और पढ़ रहे हैं. कहीं ना कहीं अग्निकांड हो रहे हैं ओर उज्जैन जिले के बड़नगर में नगर पालिका का फायर ब्रिगेड निर्दोष लोगों को रोन्द रहा है और तीन निर्दोष मौत के घाट उतार चुके हैं. 

गोठड़ा स्थित मां महिषासुर मर्दनी के पांडा श्री नागुलाल पांडा भविष्यवाणी सच

उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील क्षेत्र व जावरा मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ग्राम गोठड़ा स्थित मां महिषासुर मर्दनी के पांडा श्री नागुलाल पांडा ने दिनांक 6 अप्रैल 2025 (चैत्र नवरात्रि में नवमी) को आपने भविष्यवाणी की थी कि बीमारियां ज्यादा होगी, यह सच है कि कोरोना ने तीसरी बार दस्तक दे दी है और वह देश के अनेक राज्यों में पहुंचकर मध्य प्रदेश के इंदौर महानगर तक आ पहुंचा है, हार्ट अटैक एवं अन्य बीमारियों से भी अकल्पनीय मृत्यु हो रही है, माताजी ने यह भविष्यवाणी भी की थी कि इस कलयुग में बेटियां भी मनमानी कर रही है. वाकई में अनेक युवतियां परिवार की अनुमति के बिना गायब होकर लव मैरिज कर रही है, इंदौर के राजा हत्याकांड ने सामाजिक व सांस्कृतिक ताने-बाने को उधेड़कर रख दिया है. 

गोठड़ा माता जी की जोरदार भविष्यवाणी सुनने के लिए मध्य प्रदेश के अनेक जिलों व समीप के प्रांत गुजरात, छत्तीसगढ़ व राजस्थान से भी माताजी के भक्त यह भविष्यवाणी सुनने के लिए आते हैं. उल्लेखनीय है कि करीब 50 वर्षों से माता जी की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें