📅 Monday, 28 September 2026 | 04:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
उज्जैन

शोक संदेश : पालीवाल समाज उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी श्री उमाशंकर जोशी का निधन

📅 27 April 2021, 12:23 PM • ✍️ Nanalal Joshi-Amit Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी श्री उमाशंकर जोशी का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी श्री उमाशंकर जोशी का निधन

उज्जैन : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मामादेव जी के परमभक्त श्री उमाशंकर ब्रह्मलीन श्री किशनलाल जी जोशी (ग्राम. बिजनोल) का आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 को निधन हो गया है. आप सर्वश्री तुलसीराम जोशी, नंदकिशोर जोशी, मांगीलाल जोशी, कमल जोशी के बड़े भाई साहब एवं बाबूलाल जोशी, पिंटू जोशी के पूजनीय पिताजी थे. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 मंगलवार को सुबह 10 : 00 बजे निज निवास उज्जैन म.प्र. से उज्जैन विश्राम घाट पर दाह संस्कार संपन्न हुआ. उक्त जानकारी समासेवी श्री नानालाल जोशी एवं अमित पालीवाल-बिजनोल ने पालीवाल वाणी को दी. 

● विन्रम श्रद्वाजंलि : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी उज्जैन के लालुराम दवे-अध्यक्ष, मांगीलाल पुरोहित-उपाध्यक्ष, प्रकाश पुरोहित सचिव, किशन दवे-कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सज्जन कुमार व्यास एवं कार्यकारिणी में प्यारेलाल पुरोहित, केशवलाल पुरोहित एवं संजय पुरोहित, संतोष जोशी, धर्मेन्द्र दवे, संतोष पालीवाल, बालकृष्ण बागोरा, प्रेमनारायण जोशी आदि ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित की.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उज्जैन, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, श्री चारभुजा नाथ पैदल यात्री संघ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nanalal Joshi-Amit Paliwal...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें