📅 Thursday, 10 September 2026 | 04:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,780 🥈 चांदी (1kg): ₹224,900 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
उदयपुर

Udaipur Crime News: दो दिन से लापता बुजुर्ग दंपति के शव घर के बक्से में मिले, प्लास्टिक में लिपटे शव मिलने से सनसनी

📅 14 August 2026, 03:15 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Udaipur Crime News: दो दिन से लापता बुजुर्ग दंपति के शव घर के बक्से में मिले, प्लास्टिक में लिपटे शव मिलने से सनसनी
Udaipur Crime News: दो दिन से लापता बुजुर्ग दंपति के शव घर के बक्से में मिले, प्लास्टिक में लिपटे शव मिलने से सनसनी

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव उनके ही घर में एक बक्से के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों पिछले करीब दो दिनों से लापता बताए जा रहे थे। शुक्रवार सुबह घर से बदबू आने के बाद बक्सा खोला गया तो उसमें प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे दोनों के शव मिले। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बक्से से आ रही थी तेज बदबू, खोलने पर सामने आया मामला

पुनावली निवासी लहरी लाल पालीवाल (65) और उनकी पत्नी राधा देवी (62) बुधवार सुबह से घर पर नहीं मिले थे। शुक्रवार सुबह घर से बदबू आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घर की तलाशी ली। बक्से के पास बदबू अधिक महसूस होने पर उसे खोला गया। अंदर दोनों के शव प्लास्टिक में लिपटे हुए मिले। सूचना मिलते ही सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी ने दी बेटे को सूचना

लहरी लाल गांव में दूध बेचने का काम करते थे। बुधवार को जब वे दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी उनके घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला था, लेकिन दोनों अंदर नहीं मिले। इसके बाद गुजरात के राजकोट में नौकरी कर रहे उनके बेटे मनोहर को इसकी जानकारी दी गई।

बेटे के सायरा पहुंचने के बाद माता-पिता के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। गुरुवार को ग्रामीणों ने भी थाने पहुंचकर विरोध जताया और बुजुर्ग दंपति की जल्द तलाश करने की मांग की थी।

मंगलवार रात हुई थी मां से बात

मृतक दंपति के बेटे मनोहर के अनुसार, मंगलवार रात उनकी मां से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार की ओर से आशंका जताई गई है कि वारदात मंगलवार देर रात या उसके बाद हुई हो सकती है।

परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि हत्या के बाद शवों को प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में छिपाया गया और ऊपर सामान या बिस्तर रख दिया गया, ताकि किसी को तुरंत पता न चले। हालांकि, वारदात का वास्तविक कारण और घटनाक्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

संदिग्धों और पड़ोसियों से पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों और पड़ोसियों से जानकारी जुटा रही है। शवों के पोस्टमार्टम और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारण और हत्या के संभावित तरीके की पुष्टि की जाएगी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बुजुर्ग दंपति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें