📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
उदयपुर

उदयपुर : में नुपुर शर्मा के समर्थक का गला काटने वाले दोनों आरोपी चढ़े हत्थे, पैंगबर पर बयान से उपजे व‍िवाद में हुआ था कत्‍ल

📅 29 June 2022, 06:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उदयपुर : में नुपुर शर्मा के समर्थक का गला काटने वाले दोनों आरोपी चढ़े हत्थे, पैंगबर पर बयान से उपजे व‍िवाद में हुआ था कत्‍ल
उदयपुर : में नुपुर शर्मा के समर्थक का गला काटने वाले दोनों आरोपी चढ़े हत्थे, पैंगबर पर बयान से उपजे व‍िवाद में हुआ था कत्‍ल

राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले युवक की आज नृशंष हत्या कर दी गई। मामला मालदास स्ट्रीट इलाके का है। एसपी उदयपुर मनोज कुमार का कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान हुई है। राजसमंद से दो को अरेस्ट भी किया गया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे भी हमने देखा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

कन्हैयालाल तेली (40) की धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। उन पर तलवार से कई हमले किए। उसका गला भी काट दिया। बदमाशों ने इस पूरे हमले का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली।

कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। 10 दिन पहले उसने बीजेपी से हटाई गई के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकियों से परेशान होकर उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा पर आरोपियों को अरेस्ट करने में गंभीरता नहीं दिखाई।

उधर, उदयपुर हत्याकांड के बाद लोगों ने सड़कों पर आकर अपना विरोध दर्ज़ कराया। घटना के बाद मालदास बाजार में दुकानें बंद कर दी गई हैं। सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि वो उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करते हैं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शान्ति बनाए रखने की अपील की है। सीएम ने कहा कि इस घटना का वीडियो शेयर कर कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास ना करे। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कार्रवाई तो कानून की पालना कराने वाले लोगों को करनी है। वो इसकी निंदा करते हैं। उनका कहना है कि उदयपुर में दोपहर को एक हृदय विदारक और शर्मनाक हत्या हुई है। वीडियो भी वायरल किया गया है। किसी गिरोह के बिना इस प्रकार की हत्या नहीं हो सकती।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें