श्री अजय कुमार आचार्य जार के उदयपुर जिलाध्यक्ष बने
उदयपुर. जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की सोमवार को हुई बैठक में अजयकुमार आचार्य को सर्वसम्मति से उदयपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्रकुमार चौबीसा ने पालीवाल वाणी को बताया कि इसके लिए जार के प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल एवं प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा ने अपनी स्वीकृति प्रेषित की है. श्री अजय कुमार आचार्य ने कहा कि आने वाले समय में जार संगठन को अधिक सक्रिय कर पत्रकारों के हितार्थ मजबूत बनाया जाएगा और सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा. निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर किशन पालीवाल, एम. मुबारिक-पालीवाल वाणी आमेट, सुमित गोयल, संजय खाब्या, शैलेष व्यास, मांगीलाल जैन, डॉ. रवि शर्मा, विपिन गांधी, पवन खाब्या, मुकेश मुंदड़ा, अल्पेश लोढ़ा, भूपेश दाधीच, विकास बोकडिय़ा, राजेन्द्रकुमार पालीवाल, राजेन्द्र हिलोरिया, अनिल जैन, रामसिंह चदाणा, विष्णु शर्मा ‘हितैषी’, पंकजकुमार शर्मा, सनत जोशी, आमीर मोहम्मद शेख, प्रकाश मेघवाल ने श्री आचार्य को बधाई प्रेषित की. इसी प्रकार अजय कुमार आचार्य के जार के उदयपुर के जिलाध्यक्ष बनने पर आमेट उपखण्ड पत्रकार परिषद् के जुडे पत्रकारों ने भी श्री आचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत