📅 Monday, 28 September 2026 | 01:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उदयपुर

श्रद्वाजंलि : मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्री पुरूषोत्तम मेनारिया का निधन

📅 19 April 2021, 02:06 AM • ✍️ चंद्रशेखर मेहता-राजेन्द्र कुमार पाने • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रद्वाजंलि : मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्री पुरूषोत्तम मेनारिया का निधन
श्रद्वाजंलि : मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्री पुरूषोत्तम मेनारिया का निधन

उदयपुर : मेनारिया ब्राह्मण समाज उदयपुर के आदरणीय वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्री पुरूषोत्तम पिता ब्रह्मलीन लक्ष्मीनारायण जी मेनारिया (एकलिंग जी) का दुखद निधन दिनांक 12 अप्रैल 2021 सोमवार को हो गया है. आप अपने पीछे भरापूरा परिवार छोडकर स्वर्गलोक की ओर प्रस्थान कर गए. इस दुखद समाचार को सुन मेनारिया समाज में गहरा शोक छा गया. आपके निधन से मेनारिया समाज को अपूरणीय क्षति हुई, आप समाज के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय भूमिका में दिखाई देते थे. समाजसेवी सर्वश्री रविशंकर मेहता, चंद्रशेखर मेहता, राजेन्द्र कुमार पानेरी, बद्रीलाल मेनारिया, भगवती मेनारिया, योगेश कुमार मेनारिया, ललित मेनारिया, इंदौर से गणपत मेहता, ओम पानेरी, प्रकाश जोशी, लोकेश मेहता, राजेश जोशी, विनोद मेहता आदि ने कहा कि यह केवल एक परिवार के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण समाज और पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है. आप सर्वश्री संदीप मेनारिया, गौरव मेनारिया, प्रियंका जी, दर्शना जी के पूजनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी श्री रविशंकर मेहता ने पालीवाल वाणी को दी. 

●  शोकाकुल : श्रीमती शकुंतला मेनारिया-पत्नी, संदीप-तृप्ति, गौरव-प्रियंका (पुत्र-पुत्रवधु), प्रियंका-जितेन्द्र जी, दर्शना-विष्णु जी (पुत्री-दामादजी), अनुराग, दीक्षा (पौत्र-पौत्री), मौलिका, मोहांश (दोहित्री-दोहित्र) एवं समस्त मेनारिया परिवार

●  मोबाईल संवाद : 9610005920, 9887832872

●  निज निवास : 99, सेट्रल एरिया हनुमान जी मंदिर के पास आवरीमाता मंदिर के पीछे उदयपुर, राजस्थान

●  विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- चंद्रशेखर मेहता-राजेन्द्र कुमार पानेरी...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें