📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▼ -429.10 (-0.59%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▼ -173.05 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उदयपुर

विरासत फोटोग्राफी में रिचा शर्मा को मिला द्वितीय पुरूस्कार

📅 24 February 2019, 09:45 PM • ✍️ Sangeeta Joshi...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विरासत फोटोग्राफी में रिचा शर्मा को मिला द्वितीय पुरूस्कार
विरासत फोटोग्राफी में रिचा शर्मा को मिला द्वितीय पुरूस्कार

उदयपुर। इंटेक की राज्य स्तरीय विरासत फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची जारी हुई जिसमें दमयन्ती जड़ावत को प्रथम स्थान आने पर 25000 रुपये, मेनारिया ब्राह्मण समाज उदयपुर की रिचा शर्मा को द्वितीय स्थान पर 15000 रुपये, विजय सावनानी, शिवानी शर्मा, विनीत सोनी को 3000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) की ओर से राजस्थान और उदयपुर संभाग की प्राकृतिक धरोहर (जैविक तथा अजैविक) एवं निर्मित विरासत की राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता की चुनिंदा प्रविष्टियों की फोटो-प्रदर्शनी मंगलवार से शुरू हुई ओर गुरूवार को आयड़ संग्रहालय में प्रदर्शनी का समापन हुआ। इंटेक उदयपुर अध्याय के प्रभारी डॉ. बी. पी. भटनागर ने पालीवाल वाणी को बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में बिखरी हुई प्राकृतिक एवं मानव निर्मित विरासतों का डॉक्यूमेंटेशन करना है। संयोजक डॉ. पी. एस. राणावत ने पालीवाल वाणी को बताया कि इसके माध्यम से भूधरोहरीय संपदाओं के संरक्षण के लिए एक प्रलेखन तैयार कर 2020 में दिल्ली में होने वाली 36वीं अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस में प्रदर्शित किया जाएगा।

? रिचा देवीलाल जी मेनारिया (शर्मा) को परिजनों ने दी बधाई

श्रीमती सरजुदेवी-ब्रह्मलीन कालुराज जी (दादी-दादाजी), दुर्गादेवी-देवीलाल जी मेनारिया (मम्मी-पापाजी), ऋतु-अनिल जी (भाभी-भाई), निर्मला-घनश्याम जी (चाची-चाचीजी), ननिहाल पक्ष से भँवरीदेवी-अंबालाल जी (नानी-नानाजी), रामचंद्रीदेवी-प्रकाश जी (मामी-मामाजी), पुष्पादेवी-राजेश जी जोशी-पालीवाल वाणी के पत्रकार, सुशीलादेवी-विजयशंकर जी (मासी-मौसाजी), एवं मांगीबाई-राधाकिशन जी जोशी, अतुल-रेखा जी जोशी, कविता-रामचंद्र जी, संगीता-शेखर जी जोशी-मेनारिया ब्राह्मण समाज एवं पालीवाल वाणी समाचार पत्र सहित कई संगठनों ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाए दी। उपरोंक्त जानकारी राजेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sangeeta Joshi...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें