📅 Monday, 12 October 2026 | 03:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,894.55 ▼ -577.78 (-0.80%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उदयपुर

पालीवाल अपडेट : श्री एच आर पालीवाल का उदयपुर में 8 सितंबर 2021 को होगा दीक्षा समारोह : व्यवस्था समिति का गठन

📅 23 August 2021, 11:43 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल अपडेट : श्री एच आर पालीवाल का उदयपुर में 8 सितंबर 2021 को होगा दीक्षा समारोह : व्यवस्था समिति का गठन
पालीवाल अपडेट : श्री एच आर पालीवाल का उदयपुर में 8 सितंबर 2021 को होगा दीक्षा समारोह : व्यवस्था समिति का गठन

उदयपुर. उदयपुर मेवाड पालीवाल मेनारिया नागदा एवम् समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति के अग्रणी समाजसेवी श्री एच आर पालीवाल विगत 25 वर्षों की समाज को समर्पित सेवा भावना से स्वःप्रेरित होकर तीन वर्षों पुर्व समाज के विशेष बडे आयोजन में माँ गायत्री शक्ति पीठ उदयपुर से वानपृस्थ आश्रम की दीक्षा लेने की घोषणा के अनुसार गायत्री शक्ति पीठ सर्वरितु विलास उदयपुर में 8 सितंबर 2021 को होगा दीक्षा समारोह होगा. प्रात : 9 : 30 बजे से 11 : 00 बजे तक हवन यज्ञ के साथ गायत्री शक्ति पीठ के विद्धान आचार्यो द्वारा गायत्री वानप्रस्थ आश्रम की दीक्षा दिलाई जायेगी.

समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दीक्षा समारोह हेतू मुख्य व्यक्तियो की समारोह संयोजक बनाकर मनोनीत किया गया. जो इस प्रकार से है : 1. वान प्रस्थ दीक्षा संयोजक - प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामचंद्र पालीवाल 2. स्वागत एवं सम्मान समारोह संयोजक - अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश नंदवाना एवं उपाध्यक्ष श्री दिनेश पालीवाल 3. कार्यक्रम उद्बोधन संयोजक - कार्यकारी अध्यक्ष श्री विष्णुशंकर पालीवाल 4. स्वागत एवम् मंच व्यवस्था संयोजक उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार त्रिवेदी  5. परिचय सम्मेलन बायोडेटा संग्रह संयोजक - वित्त मंत्री श्री नाथूलाल शर्मा एवं उप वित्त मंत्री श्री हेमंत नागदा  6. भोजन व्यवस्था संयोजक - खाद्य मंत्री श्री यशवंत पालीवाल एवं उप खाद्य मंत्री श्री संतोष मेनारिया 7. प्रसाद वितरण संयोजक - उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल शर्मा एवं सहयोगी सदस्य श्री रामलाल गौंड 8. साउंड व्यवस्था - युवा अध्यक्ष श्री हितेश दवे  9. फोटो एवं वीडियोग्राफी व्यवस्था - युवा उपाध्यक्ष श्री खुशवंत पालीवाल  10. मास्क वितरण एवं सेनिटाइज़ व्यवस्था - सदस्य श्री कनिष्क पालीवाल 11. रजिस्ट्रेशन संयोजक - सांस्कृतिक मंत्री - श्री त्रिभुवन लाल पालीवाल एवं सहयोगी सदस्य श्री फतेहलाल पटवारी  12. स्वागत एवम् पूजा आरती - सांस्कृतिक सचिव श्रीमती अंजना पालीवाल एवं श्री मती रेखा मेनारिया. उपरोक्त मनोनीत सदस्यो के नाम संपुर्ण कार्यक्रम व्यवस्थापिका श्रीमती प्रेमलता पालीवाल द्वारा प्रस्तावित किया गया. जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया. संस्थापक सचिव श्री एच आर पालीवाल वानप्रस्थ दीक्षा के पस्चात भी संपुर्ण ब्राह्मण में समाज सेवा के विभिन्न कार्यो के साथ जनेऊ संस्कार, परिचय सम्मेलन एवं सामुहिक विवाह में विशेष सक्रिय रहेंगे. कार्यक्रम की विशेष अधिक जानकारी के लिए व्यवस्थापिका श्रीमती प्रेमलता पालीवाल (समिति कार्यालय, 882 टाइगर भवन, पुरोहितो की मादडी, बस स्टैंड, उदयपुर) मोबाईल 9829839353, 9660983434 पर संपर्क सकते हैं.

पालीवाल अपडेट : श्री एच आर पालीवाल का उदयपुर में 8 सितंबर 2021 को होगा दीक्षा समारोह : व्यवस्था समिति का गठन

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें