स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
प्रवीण खारीवाल
इंदौर. सनातनी प्रवक्ता और अपने बयानों के लिये चर्चित रहने वाली पश्चिम बंगाल की नाजिया इलाही खान ने गरबा पांडालों में जाने वाले मुस्लिम युवाओं को कलावा पहनाने, तिलक लगाने और गौमूत्र का सेवन कराने का मशवरा दिया।
सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सुश्री खान स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के परिसंवाद 'शक्ति-भक्ति और सख्ती' को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज सदा से सीधा-सरल रहा है लेकिन मुस्लिम समाज इस सदाशयता का बेज़ा फायदा उठाता आया है। कतिपय मुस्लिम संगठन मदरसों जैसी संस्थाओं में हिंदू उत्सवों से काफी पहले प्लान करते हैं कि कैसे हिंदू कन्याओं को अपने जाल में उलझाया जाए। इसके लिये उन्हें धनराशि और तमाम साधन-सुविधाएं मुहैया कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों से डरकर गरबा पांडालों के संचालक या प्रतिभागियों को कोई समझौता करने या डरने की जरूरत नहीं है। हमारी सुरक्षा करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज यदि गरबा देखने जाना चाहते हैं तो उन्हें समय-समय पर माता रानी की आरती और अन्य सनातनी आयोजनों में भी हिस्सा लेना चाहिए।
भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि समस्त गरबा संचालक नौ दिनी महोत्सव के दौरान सनातन संस्कृति का ख्याल रखें। देर रात तक डांडिया पर धमाल करने की बजाए पारंपरिक गीतों और भजनों पर पवित्र आराधना करें।
वरिष्ठ पत्रकार सुश्री पलक शर्मा, नई दिल्ली ने कहा कि हमारा देश विविधता और अनेक संस्कृतियों वाला देश है। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर लगी है और हमारी संस्कृति, खान-पान, नृत्य, योगा आदि को अपनाया जा रहा है। ऐसे में जेन-जी सहित सभी आयु वर्ग के युवाओं का दायित्व है कि वो अपनी संस्कृति की अहमियत को समझे और उसे बेहतर बनाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि गरबे सिर्फ मेकअप और ड्रेसअप की इवेंट नहीं है इसे माता की आराधना का पर्व समझें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी पं. योगेंद्र महंत और योगेश मेहता ने कहा कि जिस तरह इंदौर सफाई के मामले में नंबर वन है उसी तरह सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के मामले में भी अव्वल है। इस अवसर पर ताल गरबा महोत्सव के शेखर भंडारी, लक्ष्य गरबा महोत्सव के नंदू कोरडे, सादगी गरबा महोत्सव के नीलेश चौधरी और चारभुजा ना गरबा महोत्सव के घनश्याम वैष्णव ने गरबा तैयारियों की जानकारी दी। गरबा संचालकों ने बताया कि आयोजन में प्रवेश करने वाले दर्शकों की यथोचित जांच की जाएगी।
इस मौके पर अतिथियों ने इंदौर के श्रेष्ठ गरबा महोत्सव आयोजकों अभिव्यक्ति के तिलक कनारे, सादगी गरबा के नीलेश चौधरी, भारत जोशी, धर्मेश पंडित लक्ष्य गरबा के नंदू कोरडे, अतुल मेंढे, राजेश गोस्वामी, तन्मय चौहान ताल गरबा के शेखर भंडारी, बाणेश्वरी गरबा मंडल के दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रयास गरबा के ओम व्यास, कान्हा राजगुरु, चारभुजा ना गरबा के घनश्याम वैष्णव, डिम्पल तिवारी, सीमा बालूसे, नेहा शुक्ला, वैष्णव धाम गरबा मंडल के देवेंद्र ईनाणी, इन्द्रांस गरबा के विकास जैन, अंकित बैरागी और रोहित गढ़वाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, पुष्कर सोनी, सोनाली यादव, मीना राणा शाह, संजय मेहता, नीलेश कांठेड, राजेश शर्मा ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह पंकज क्षीरसागर, सुनील जैन, बंसीलाल लालवानी, प्रवीण धनोतिया, पुष्पा यादव एवं शैलेन्द्र श्रीमाल ने भेंट किये।
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट और पीएचडी धारक पत्रकारों का सम्मान समारोह
इंदौर. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में भाग लेने वाले मीडिया स्टूडेंट को सर्टिफिकेट और रिपोर्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को एक लाख रू.के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएचडी करने वाले इंदौर के 21 वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह बुधवार,14 अक्टूबर 2026 को शाम 4:00 बजे अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित किया गया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!