📅 Monday, 28 September 2026 | 02:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उदयपुर

पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर ने डॉ प्रियंका रेड्डी को दी श्रद्धांजलि

📅 10 December 2019, 11:21 AM • ✍️ Pulakit Purohit-Pushpendra Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर ने डॉ प्रियंका रेड्डी को दी श्रद्धांजलि
पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर ने डॉ प्रियंका रेड्डी को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर द्वारा रविवार शाम को गंगू गोंडा यार्ड में पालीवाल ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में डॉ प्रियंका रेड्डी के शॉप में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पालीवाल ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी महेश जोशी और पंकज पासवान ने पालीवाल वाणी को बताया कि हैदराबाद निवासी डॉ प्रियंका रेड्डी उत्तर प्रदेश के उन्नाव और राजस्थान के टोंक में जो हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हुए उनके प्रति विरोध प्रकट करते हुए संपूर्ण पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के तत्वाधान से गंगू कुंड पर शाम को पूरे समाज के प्रतिनिधि, समाजबंधु, पालीवाल महिला मंडल, पालीवाल लोक मंडल द्वारा डॉ प्रियंका रेड्डी को तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर शोक जताया। आत्मा की शांति के लिए पाठ किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित के दौरान अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण समाज की विशेष आमंत्रित सदस्य वह राजस्थान प्रभारी श्रीमती पुष्पा पालीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। समाज उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण चंद पुरोहित, महिला मंत्री श्रीमती तरुण पुरोहित, श्रीमती मंजू पालीवाल सहित आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी समाज सदस्यों ने मातृशक्ति की ओर से सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जलाई गई। महामंत्री हेमंत पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के मुख्य प्रबुद्ध जन और महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वश्री ललित जोशी, नरेंद्र जोशी, अमर शंकर पालीवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता पालीवाल, पालीवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष डॉ. संदीप पालीवाल भी शोक सभा में मौजूद थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Pulakit Purohit-Pushpendra Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें