📅 Thursday, 10 September 2026 | 05:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 ☁️ उज्जैन: 22°C (बादल छाए रहेंगे)
उदयपुर

मेनारिया नवयुवक मंडल के प्रथम अध्यक्ष श्री जगदीश मेनारिया का निधन : सोशल मीडिया पर शोक संदेश दिजिए

📅 18 April 2020, 11:45 PM ✍️ Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया नवयुवक मंडल के प्रथम अध्यक्ष श्री जगदीश मेनारिया का निधन : सोशल मीडिया पर शोक संदेश दिजिए
मेनारिया नवयुवक मंडल के प्रथम अध्यक्ष श्री जगदीश मेनारिया का निधन : सोशल मीडिया पर शोक संदेश दिजिए

उदयपुर। मेनारिया नवयुवक मंडल एवं कार्यकारिणी के प्रथम अध्यक्ष व मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी उदयपुर के दिव्य पुरूष, प्रसिद्व समाजसेवी श्री जगदीश ब्रह्मलीन कन्हैया लाल जी मेनारिया (टोकरीया) का निजि निवास गंगा गली, गणेश घाटी, उदयपुर का आज दिनांक 18 अप्रैल 2020 को निधन हो गया है। जिनका अंतिम दाह संस्कार अशोक नगर मोक्षधाम पर हुआ। मेनारिया ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र कुमार पानेरी एवं श्री योगेश कुमार पानेरी (एडव्होकेट), ने पालीवाल वाणी को दी।  

मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, हमारे मार्गदर्शक श्री राजेन्द्र कुमार पानेरी ने परम आदरणीय श्री जगदीश जी मेनारिया का 18 अप्रैल को देवलोक गमन होने पर मेनारिया समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे एक श्रेष्ठ शिक्षाविद व सामाजिक कार्यों में कर्मठ व्यक्तित्व होने के साथ मिलनसार, मृदुभाषी होने के साथ एक ऐसे ही विरले इंसान थे। जिन्हें हम तो क्या उन्हें कोई भी भूल नही सकता। आपका स्नेह, सानिध्य एवं आशीर्वाद ही अब हम लोगो की मूल पूंजी है।

अब नहीं लौट के आने वाले...घर खुला छोड़ के जाने वाले...!

बिछुड़े कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई...!

हा!इक शख़्स थे जो सारे शहर को वीरान कर गये...!

वो हमारे दिलों में जीवनपर्यन्त ही विद्धमान रहेंगे...!  

● श्रद्वाजंलि : समाजसेवी श्री जगदीश मेनारिया को मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, मेनारिया ब्राह्मण समाज उदयपुर अध्यक्ष लोकेश नारायण पानेरी, मेनारिया समाज के उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया, रविशंकर मेहता पूर्व कोषाध्यक्ष, एवं वर्तमान सचिव मेनारिया नवयुवक मंडल, लक्ष्मीनारायण मेनारिया भूतपूर्व अध्यक्ष मेनारिया नवयुवक मंडल, गिरीश पानेरी “साथी’’, दिनेश मेहता, दिनेश पानेरी, राधेश्याम शर्मा-बेटमा, रीना मोहन व्यास-उज्जैन, दिलीप चंपालाल नागदा, रामविलाश नागदा बिसलवास नीमच (म.प्र), राष्ट्रीय सनातन एकता मंच पुष्कर राज मेनारिया सहित  पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था दवे ग्रुप, इंदौर मेरी पहचान सहित सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

 ● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● निवेदक : मेनारिया ब्राह्मण समाज

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...     

09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें