उदयपुर
मेनारिया समाज ने खो दिया एक समाजसेवक : वैद्य श्री लक्ष्मीनारायण मेनारिया (मेहता) का निधन
Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi
उदयपुर । मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी वैद्य एवं रिटायर्ड हेड मास्टर साहब श्री लक्ष्मीनारायण मेनारिया (मेहता) मूल गांव मेनार का आज दिनांक 20 सितंबर 2020 रविवार को सुबह 8.10 मिनिट पर उदयपुर में निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 20 सितंबर 2020 को निज निवास 91 सेक्टर 8 मेनारिया निवास, न्यू लक्ष्मी नगर उदयपुर, राजस्थान से प्रस्थान होकर सवीना मुक्तिधाम पर दोपहर 2 : 00 बजे के दाह संस्कार संपन्न हुआ। आप सर्वश्री डॉ. तरूण जोशी, डॉ. विपिन मेहता, महेश मेनारिया, राजेश मेहता, हितेष मेहता (उप अधिक्षक वल्लभनगर) के पूजनीय पिताजी थे। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री योगेश कुमार मेनारिया, श्री बलवंत मेनारिया ने पालीवाल वाणी को दी।
● आत्मीय श्रद्वाजंलि : वरिष्ठ समाजसेवी वैद्य एवं रिटायर्ड हेड मास्टर साहब श्री लक्ष्मीनारायण मेनारिया (मेहता) के निधन पर सर्वश्री मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, रविशंकर मेहता-सचिव मेनारिया समाज उदयपुर एवं महासचिव मेनारिया दर्पण न्यास-उदयपुर, विप्र फाउण्डेशन उदयपुर ने कहा कि श्री मेहता परिवार के प्रेरक, आधार स्तंभ हम सभी के आदरणीय परम श्रद्धेय वैद्य श्री लक्ष्मीलाल मेहता के आकस्मिक स्वर्गारोहण का समाचार सुनकर हृदय को गहरा आघात लगा। आदरणीय मेहता साहब का निधन न केवल आप व परिवार की अपूरणीय क्षति है, अपितु समस्त मेनारिया समाज को भी एक सहज समाजसेवी से असमय विलग होना पड़ा है। वही चंद्रशेखर मेहता ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। राजेन्द्र कुमार पानेरी (अंकुर प्रकाशन ) ने गहरा दुख जताया और कहा कि हमने एक सच्चा समाजसेवक खो दिया...जिसकी पूर्ति समाज में की जाना संभव नहीं, मेनारिया ब्राह्मण समाज उदयपुर अध्यक्ष लोकेशनारायण पानेरी, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया, अभिभाषक योगेश कुमार मेनारिया, मेनारिया संदेश के संपादक चंद्रशेखर मेहता, ललित मेनारिया, गिरीश पानेरी “साथी“, ज्योतिषाचार्य डॉ हेमंत मेनारिया, राधेश्याम शर्मा-बेटमा, रीना मोहन व्यास-उज्जैन, रामविलाश नागदा बिसलवास नीमच (म.प्र), राष्ट्रीय सनातन एकता मंच पुष्कर राज मेनारिया, पालीवाल ब्राह्मण समाज मंदसौर के महाअध्यक्ष राधाकृष्ण जोशी, अध्यक्ष पुरूषोत्तम पुरोहित, उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव किशन व्यास, अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पंड़ित जितेन्द्र व्यास, नीलकंठ जोशी (मेनारिया उद्योग), पालीवाल वाणी समाचार पत्र, अ.भा. नागदा मेनारिया समाज, मेवाड़ मेनारिया समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406